फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   8-month-old daughter and wife set on fire by sprinkling petrol, absconding

8 माह की बेटी और पत्नी पर पेट्रोल छिडक़कर लगाई आग, फरार

Sat, 09 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
8-month-old daughter and wife set on fire by sprinkling petrol, absconding
सरहिंद/फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद हमायूंपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी 8 माह की बेटी और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालात में उपचार के लिए दोनों को पहले सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला की पहचान मोनिका के तौर पर हुई है जोकि सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल है जबकि उसकी 8 माह की बेटी निशा पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाई गई है। मौके से मिली जानकारी अनुसार पेंटर का कार्य करने वाला मोनिका का पति जगविंदर, अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी कारण दोनों में तकरार रहती थी। शनिवार को उसने अपनी पत्नी व बेटी पर उस समय पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जब वह घर में सो रहीं थीं और खुद फरार हो गया। आग से झुलस रही मोनिका के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आग बुझाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से मोनिका लगभग 75 फीसदी तथा उसकी बेटी निशा 25 फीसदी तक जल गई हैं, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सरहिंद थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जगविंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है । पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed