फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   8 Dengue cases in the city despite cleanliness drive

Ludhiana News: सफाई अभियान के बावजूद शहर में डेंगू के 8 मामले, प्रशासन पर सवाल

Wed, 09 Sep 2026 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 09 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
8 Dengue cases in the city despite cleanliness drive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। सरकार के सफाई अभियान के बावजूद शहर में डेंगू के 8 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे नगर काउंसिल और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
विधायक तरुणप्रीत सिंह साैंध, एसडीएम स्वाती तिवाना और डीएसपी विनोद कुमार ने सफाई अभियान में भाग लिया। इसके बावजूद डेंगू के मरीज मिलने पर जनता ने अभियान को फोटो सेशन बताया। लोगों ने डेंगू की रोकथाम के लिए ठोस परिणाम की मांग की। सरकारी अस्पताल के एसएमओ मनजिंदर सिंह ने 1 जनवरी से अब तक 8 डेंगू मरीज होने की पुष्टि की। एसडीएम स्वाती तिवाना ने बताया कि उन्हें 8 मामलों की जानकारी मिली है। उन्होंने घरों में जमा पानी को लारवा का कारण बताया। एसडीएम ने एसएमओ से पुष्टि कर प्रभावित इलाकों में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसएमओ का कहना है कि आठों मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया है। ऐसे मरीज घर पर ही रहते हैं और ठीक हो जाते हैं अगर इस बुखार के साथ अगर किसी को ब्लड की शिकायत होती है नाक से मुंह से फिर उसको दाखिल करना पड़ता है मतलब वह ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed