{"_id":"5c55c8fdbdec224ba94b6b60","slug":"71549125885-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लगाया थाने के समक्ष धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने लगाया थाने के समक्ष धरना
विज्ञापन
किसानों ने लगाया थाने के सामने दिया धरना
पशु चोरी होने से खफा हैं किसान, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। लौंगोवाल क्षेत्र में किसानों के पशु और खेतों से ट्रांसफार्मरों की चोरी की बढ़ रही घटनाओं से खफा किसानों ने शनिवार थाना लौंगोवाल के समक्ष रोष धरना लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बलाक अध्यक्ष गोबिंदर सिंह मंगवाल ने किया।
धरने को संबोधित करते यूनियन के प्रांतीय नेता जसविंदर सिंह सोमा ने कहा कि 15 जनवरी को लौंगोवाल के वडियाणी पत्ती के किसान महिंदर सिंह के छह पशु चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत करीब साढे़ चार लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि परिवार उन पशुओं का दूध बेचकर ही गुजारा करता था। पीड़ित परिवार ने 16 जनवरी को थाना लौंगोवाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई। किसानों के पशुओं के साथ-साथ खेतों में ट्रांसफार्मरों की चोरी भी निरंतर जारी है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ढीली कारगुजारी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और वह आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने एलान किया कि जब तक चोरों को पकड़ा नहीं जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर किसान नेता जसवंत सिंह तोलावाल, महिंदर सिंह नमोल, गोबिंदर सिंह बड़रूखां, रणजीत सिंह, बूटा सिंह, सरूप चंद, दरबारा सिंह लोहाखेड़ा, अमरसिंह, सतपाल सिंह, कर्मजीत सिंह, रणजीत सिंह, भोला सिंह भी हाजिर थे।
विज्ञापन
फोटो:02एसजीआरपी01:थाना लौंगोवाल के समक्ष रोष धरना देते हुए किसान।