{"_id":"5b6b1f484f1c1bbd298b857f","slug":"71533747016-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी विभाग, सेहत विभाग, वेरका तथा पीडीएफए की सांझी मीटिंग हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी विभाग, सेहत विभाग, वेरका तथा पीडीएफए की सांझी मीटिंग हुई
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी दूध के सौदागरों पर नकेल कसने की कवायद शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जिले में मिलावटी और नकली दूध के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में मिशन को कामयाब करने के लिए आपस में तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया। मीटिंग में वेरका लुधियाना के जनरल मैनेजर बीआर मैदान, सहायक सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह, डेयरी डेवलपमेंट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह, फूड सेफ्टी आफिसर डा. योगेश गोयल, प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह ने हिस्सा लिया। डा. मनजीत सिंह ने जिले में मिलावटी दूध और दुग्ध पदार्थों का कारोबार करने वाले समाज विरोधी तत्वों संबंधी जानकारी देने पर तुरंत व व्यापक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में दी गई जानकारी गुप्त रखी जाएगी। डेयरी डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह की ओर से समूह दूध उत्पादकों को पंजाब वासियों की अच्छी सेहत के लिए जिला लुधियाना में मिलावटी दूध व दुग्ध पदार्थों के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की मिलावट को रोकने के लिए इकट्ठा होकर इस मुहिम को सफल बनाने की पुरजोर अपील की गई।