फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शिरोमणि कमेटी ने 7 पीड़ितों को दी 1.40 लाख की मदद

शिरोमणि कमेटी ने 7 पीड़ितों को दी 1.40 लाख की मदद

Sun, 16 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि कमेटी ने 7 पीड़ितों को दी 1.40 लाख की मदद
एसजीपीसी ने 7 पीड़ितों को दिए 1.40 लाख
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हलका अमलोह के सदस्य रविंदर सिंह खालसा ने एसजीपीसी की ओर से भेजी गई एक लाख 40 हजार रुपए की सहायता राशि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों के आश्रितों को प्रदान की। खालसा ने कहा एसजीपीसी की ओर से सभी धर्मों के लोगों की मदद की जा रही है।
खालसा ने स्थानीय कुक्कड़ माजरा स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से पीड़ित मरीजों के पारिवारिक सदस्यों को चेक सौंपे। खालसा ने बताया कि शिरोमणि कमेटी की तरफ से जहां सिखी के प्रचार प्रसार के अंतर्गत पंजाब भर में धर्म प्रचार की लहर चलाई गई है और इस मुहिम को हर तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं बिना किसी जात-पात और धर्म के भेदभाव से मानवता की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
विज्ञापन

इसके तहत आज 7 मरीजों के पारिवारिक सदस्यों को इलाज के लिए 1 लाख 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इस मौके पर ज्ञानी कर्म सिंह, जगपाल सिंह सौंटी, टहल सिंह, मनवीर सिंह, अमरजीत कौर, बलजिंदर सिंह, शशि शर्मा, सुखविंदर कौर, गुरमीत कौर, परमजीत सिंह, गुरुद्वारा इंस्पेक्टर जगदीश, फोरमैन बलवीर सिंह सिद्धू, डा.मनजीत सिंह लुहार माजरा, सुखदेव सिंह अतली और रणजोध सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed