{"_id":"595fbf484f1c1b42548b478e","slug":"71499447112-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमींदार की कोठी में हुआ दलित बेटी का शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमींदार की कोठी में हुआ दलित बेटी का शारीरिक शोषण
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती होने पर दलित युवती से दुराचार का खुलासा
- जमींदार का बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया
अमर उजाला ब्यूरो
मालेरकोटला (संगरूर)। एक दलित युवती के साथ दुराचार का खुलासा तब हुआ जब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने केस में आरोपी गांव के जमींदार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के अमरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल कराया।
इस केस में पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके पिता मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। वहीं मां भी इस मामले में सहयोग करती है। वह लोगों के घरों में साफ-सफाई करने का काम करती है। 20 वर्षीय पीड़िता दसवीं पास है। वह कभी-कभी पढ़ाई से फुर्सत मिलने पर मां के काम में हाथ बंटाने की मंशा से घरों में सफाई के लिए जाती थी।
एक दिन मां के बीमार होने के कारण वह गांव के जमींदार के घर सफाई के लिए गई थी। इसी दौरान वहां जमींदार के बेटे जसवीर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। साथ ही इसका खुलासा किसी से न करने की धमकी भी दी। वह कुछ दिन जो चुप रही, लेकिन गर्भवती होने पर उसके परिजनों से आपबीती बताई। उधर, अमरगढ़ थाने के इंचार्ज बलजीत सिंह का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
----------------
नौ साल की बच्ची से दुराचार
जिले में शर्मसार करने वाली एक और घटना में नौ साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर सब्जी लेने गई नौ साल की बालिका के साथ एक नाबालिग युवक ने दुराचार किया। घटना स्थानीय धागा फैक्ट्री की है। पीड़ित बच्ची यहां रहने वाले किसी दूसरे प्रदेश के परिवार की है। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया है। एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस कानूनी पक्ष की छानबीन कर रही है ।