फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मेरी पत्नी का जन्म सीएमसी में हुआ, लुधियाना मेरा सुसराल जैसा: पीयूष गोयल

मेरी पत्नी का जन्म सीएमसी में हुआ, लुधियाना मेरा सुसराल जैसा: पीयूष गोयल

Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेरी पत्नी का जन्म सीएमसी में हुआ, लुधियाना मेरा सुसराल जैसा: पीयूष गोयल
मेरी पत्नी का जन्म सीएमसी में, लुधियाना सुसराल जैसा: गोयल
विज्ञापन

ख्वाब देखने पर कोई जीएसटी नहीं, पीएम बनने का सपना देख सकते हैं राहुल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा लुधियाना तो एक तरह मेरा ससुराल जैसा है, क्योंकि मेरी पत्नी का जन्म शहर के सीएमसी अस्पताल में हुआ है, इसलिए लुधियाना निवासियों के साथ मुझे लगाव है। गोयल यहां के एक होटल में आईसीएआई की के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पर मौजूद सभी लोगों को देश के लिए मजबूत सरकार बनाने में मोदी का सहयोग करने की अपील करते दावा किया अभी तक 6 चरण के चुनाव में भाजपा को तीन सौ से ज्यादा सीटे आ रही है।
रेल मंत्री गोयल ने साफ कहा कि वह केंद्र सरकार ने अलग-अलग 5 विभागों के मंत्री रह चुके है। अभी तक उन्होंने लुधियाना के सांसद को एक बार भी नहीं देखा। इससे आम लोग खुद सोच सकते है कि वह लुधियाना निवासियों के लिए क्या कर रहे हैं। वही पित्रोदा की ओर से 1984 के सिख दंगों पर दी गई टिप्पणी पर गोयल ने कहा कि वह राहुल के गुरु है, उनकी बात से कांग्रेस की मानसिकता साफ पढ़ी जा सकती है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पंजाब के लोगों पर सिर्फ जुल्म ही किया है। मोदी सरकार ने सिखों की भावनाओं को समझते 1984 के दंगों के दोषियों को सजा देने का काम शुरू किया है। इसका नतीजा है कि आज सज्जन कुमार जेल की सलाखों के पीछे है। वही राहुल गांधी की ओर से गठबंधन के सत्ता में आने के दावों पर रेली मंत्री गोयल का कहना है कि ख्वाब देखने पर कोई जीएसटी नहीं लगता है, इसलिए राहुल गांधी बिना किसी डर के ऐसे ख्वाब देख सकते है। वही गोयल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते कहा कि वह तो ऐसे सीएम है कि अपने कांग्रेसी नेताओं को पंजाब में नहीं आने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed