{"_id":"5cb365b2bdec2214367b8b5b","slug":"61555260850-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल प्रशासन से परेशान मां-बेटा नहर में कूदे, मां का शव हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल प्रशासन से परेशान मां-बेटा नहर में कूदे, मां का शव हुआ बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के साथ नहर में कूदी नर्स, मां का शव बरामद
निजी अस्पताल के प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माडल टाऊन स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स और उसके बेटे ने अस्पताल प्रशासन से तंग आकर फतेहगढ़ साहिब स्थित गांव बस्सी पठाना से गुजरने वाली नहर में कूद गए। तीन घंटे बाद मां का शव तो बरामद हो गया, जबकि बेटा अभी तक लापता है। मृतक की पहचान गिल रोड स्थित दशमेश नगर निवासी जसबीर कौर (44) और उसके बेटे धनकिशन सिंह (22) के रूप में हुई है। घर से मिले सुसाइड नोट के बाद जसबीर कौर के परिजन बस्सी पठाना से शव लेकर लुधियाना पहुंचे और रविवार की दोपहर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। जब किसी ने कोई सुनवाई नहीं की तो परिजन पासपोर्ट दफ्तर के बाहर मेन रोड जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी थी।
जसबीर कौर के परिजनों ने बताया कि जसबीर कौर माडल टाऊन के निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। उसका बेटा धनकिशन सिंह पढ़ाई के साथ साथ अस्पताल में ही अकाउंट विभाग में काम करता था। कुछ दिन पहले पांच लाख रुपये की कोई गलत एंट्री हुई तो अस्पताल प्रशासन ने धनकिशन पर पैसे का घपला करने का आरोप लगा दिया। अस्पताल प्रशासन ने उन पर दबाव बनाया कि वह पैसे उन्हें खुद लौटाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तीन चार दिन पहले पैसों को लेकर अस्पताल प्रशासन ने धनकिशन के साथ मारपीट की थी। इससे दोनों काफी परेशान थे। शनिवार की सुबह दोनों घर पर बताकर गए कि वह इसी सिलसिले में बात करने के लिए जा रहे है और कुछ समय में लौट आएंगे। दोनों बाइक पर सवार होकर बस्सी पठाना के पास पहुंचे और नहर में कूद गए। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। इसी दौरान बस्सी पठाना पुलिस की तरफ फोन आया तो पता चला कि जसबीर कौर का शव वहां मिला है और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे।
शव लुधियाना लाकर किया प्रदर्शन, जाम लगा
परिजन रविवार की सुबह शव लेकर अस्पताल के बाहर पहुंचे। यहां एक घंटे तक प्रदर्शन किया और फिर जीटी रोड पर जाकर बैठ गए। परिजन मांग कर रहे थे कि जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसीपी मंदीप सिंह ने बताया कि बस्सी पठाना थाने में मृतका के रिश्तेदार बलजीत सिंह की शिकायत पर डॉ. बलबीर शाह, उनकी पत्नी डॉ. परमिंदर शाह, अन्य डॉ. जसनीत और सीए पवन गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। बस्सी पठाना पुलिस के साथ मिल जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।