फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सफाई सेविक

सफाई सेविक

Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सफाई सेविक
सफाई सेवकों ने केंद्र सरकार के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सफाई सेवकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शन को लेकर सफाई सेवक यूनियन ने जिला प्रधान गुलशन कुमार व एमसी विनोद कुमार के नेतृत्व में एसडीएम को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रधान गुलशन कुमार और एमसी विनोद कुमार ने कहा कि सफाई सेवक समाज को साफ रखने में अपना अहम योगदान डालते हैं। लेकिन सरकार द्वारा सफाई सेवकों की मांगों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण सफाई सेवकों में सरकार के प्रति काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि 13 रोस्टर सिस्टम को तुरंत बंद किया जाए। ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए। कर्मचारियों को पेंशन के अलावा अन्य सुविधाएं भी दीं जाए। कर्मचारियों के साथ हुई दुर्घटना की जांच एसडीएम से करवाई जाए। सीवरमैन की काम के दौरान मौत हो जाने पर 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए 25 फरवरी को दिल्ली में देशव्यापी रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल कुमार, रमेश कुमार, बलजीत सिंह, अवतार सिंह, सोनू, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed