{"_id":"5c1e65f0bdec2256c210d184","slug":"61545496048-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे डाले जा सकते थे पंचायती चुनाव-जेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे डाले जा सकते थे पंचायती चुनाव-जेल मंत्री
विज्ञापन
पंचायती चुनाव बाद में करवाए जा सकते थे : रंधावा
फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जेल मंत्री ने कहा, संबंधित मंत्री को सबसे सलाह लेनी चाहिए थी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि सिख इतिहास में दिसंबर का महीना सबसे गमगीन अवस्था वाला होता है। इन दिनों में पंचायती चुनाव न करवाकर उन्हें आगे किया जा सकता था, यह मैंने यहां आकर महसूस किया। संबंधित मंत्री को पंचायती चुनाव से पहले एक बार बाकी मंत्रियों से भी सलाह कर लेनी चाहिए थी। या जिन जिलों में गुरु साहिब का परिवार बिछुड़ा, उन जिलों के चुनाव बाद में भी करवाए जा सकते थे।
रंधावा शनिवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और सरहिंद की दीवार के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के पूरे परिवार ने जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी। गुरु साहिब ने अपना पूरा परिवार मानवता की रक्षा के लिए कुर्बान किया। दुनिया में ऐसी शहादत की मिसाल कहीं ओर नहीं मिलती। मैं संगत को अपील करता हूं कि यहां आकर अपने भीतर के विकार को खत्म करके जाएं और गुरु साहिब की शिक्षा पर चलें। पंचायत चुनाव में कांग्रेस और प्रशासन पर पंच-सरपंच के दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र रद्द किए जाने के आरोपों पर रंधावा ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होता, अधिकारी भरे गए पत्रों की गहन जांच करते हैं।
रंधावा ने बताया कि पंजाब की सहकारिता सोसायटियों के तहत पूरे पंजाब में 110 एटीएम खोले गए हैं। आगामी समय में सहकारिता बैंकों को अन्य सरकारी बैंकों से मर्ज करने जा रहे हैं। पूरे पंजाब में सहकारिता की 802 शाखाओं में एटीएम की सेवा दी जाएगी। उनका नवीनीकरण किया जा रहा है। एक से दूसरे जिले में कैश ट्रांसेक्शन की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन-22जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब में बातचीत करते हुए मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा।