फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली ओवरब्रिज से गिरी, दो की मौत

धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली ओवरब्रिज से गिरी, दो की मौत

Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली ओवरब्रिज से गिरी, दो की मौत
धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ओवरब्रिज से गिरी, दो की मौत
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक हुआ गंभीर घायल, डीएमसपी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। गांव उप्पली में सोमवार सुबह ओवरब्रिज से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली नीचे खेतों में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों की दबकर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब छह बजे हंडियाया निवासी भगत सिंह (35), अमरीक सिंह (36) और उसका दोस्त जगसीर सिंह (35) बरनाला से अपने ट्रैक्टर पर दो ट्रालियों में बासमती धान पातड़ा बेचने के लिए जा रहे थे। जब वह गांव उप्पली ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ट्रालियों समेत नीचे खेतों में गिर गया। हादसे में अमरीक सिंह और जगसीर सिंह की धान के नीचे दबने से मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भगत सिंह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें धान के नीचे से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अमरीक सिंह और जगसीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। भगत सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना सदर संगरूर पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदार कुलविंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
----------------
फोटो:22एसजीआरपी01:संगरूर के गांव उप्पली में हादसाग्रस्तहुई ट्रेक्टर ट्राली की तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed