फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दस बजे कनवेंशन होनी थी शुरु, एक मिनट पहले आया संदेशा कि नहीं पहुंच रहे मुख्य मेहमान खैहरा

दस बजे कनवेंशन होनी थी शुरु, एक मिनट पहले आया संदेशा कि नहीं पहुंच रहे मुख्य मेहमान खैहरा

Mon, 03 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
दस बजे कनवेंशन होनी थी शुरु, एक मिनट पहले आया संदेशा कि नहीं पहुंच रहे मुख्य मेहमान खैहरा
कन्वेंशन शुरू होने से ठीक एक मिनट बजी घंटी, नहीं आएंगे खैरा
विज्ञापन

न आने का कारण तबीयत खराब होना बताया, भीड़ न जुटने की चर्चाएं रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। जगरांव के गुलमोहर पैलेस में रखी गई कनवेंशन के शुरु होने के एक मिनट पहले सुखपाल खैरा के न आने केखैरा के कारण रद्द करनी पड़ी। खैरा के न आने का कारण उनकी सेहत ठीक न होना बताया गया। जानकारी के अनुसार खैरा समर्थकों की तरफ से तीन सितंबर सोमवार की सुबह दस बजे स्थानीय गुलमोहर पैलेस में जगरांव कनवेंशन रखी गई। इसकी तैयारियों के लिए समर्थक पिछले कई दिनो ंसे जद्दोजहद कर रहे थे। सोमवार को कनवेंशन की तैयारी शिखर पर थी। वर्कर स्वागती बोर्ड और स्वागती बैनर लगाने में व्यस्त थे कि एक नेता के फोन की घंटी बजी। फोन उठाने पर आगे से आवाज ने नेता को परेशानी में डाल दिया। संदेश था कि खैरा साहब की तबीयत ठीक नहीं। उनका गला ज्यादा खराब होने के कारण बोलने में तकलीफ हो रही है। जिस कारण वह सोमवार की कन्वेंशन में नहीं आ सकते। मायूस होकर फोन काटने के बाद नेता ने धीरे धीरे अपने साथियों और फिर लोगों के अलावा मीडिया तक खैरा के न आने की सूचना दी।

दूल्हे बिना काहे की बारात
खैरा के न आने और कन्वेंशन की तैयारियों के दौरान खड़े लोगों में किसी की तरफ से जब यह कहा गया कि खैरा साहिब नहीं आ सकते तो कोई नहीं कन्वेंशन तो करनी चाहिए। इसी दौरान आगे से किसी ने आवाज दी कि दूल्हे के बिना काहे की बारात। खैरा की तरफ से रखी कन्वेंशन रद्द होने पर जब विधायक सर्वजीत कौर माणूके के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पता लगा है कि खैरा की सेहत खराब है। खैरा आते तो ही वह रैली में जाते के सवाल पर उन्होंने कहा कि कन्वेंशन में तो नहीं लेकिन खैरा का स्वागत जरूरत करते। कन्वेंशन रद्द होने के पीछे चाहे खैरा की सेहत ठीक न होना बताया जा रहा है, लेकिन विरोधी पार्टियों और इलाके में चर्चा जोरों पर थी कि कन्वेंशन में भीड़ नहीं इकट्ठी हो रही थी जिस कारण इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed