फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पति के झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या

पति के झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Mon, 12 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पति के झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या
पति से परेशान होकर पत्नी ने खुदकुशी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
सराभा गांव स्थित पाइप फैक्टरी में मजदूरी करने वाली 25 साल के नेमा देवी ने रविवार रात 11 बजे के करीब लकड़ी की सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सुधार की पुलिस ने मृतका के भाई सूरजपाल के बयान लेने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

नेमा देवी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला फर्रुखाबाद का रहने वाली है। पिछले छह महीने से सराभा गांव में आकर वह परिवार सहित अवतार सिंह गरेवाल की पाइप फैक्टरी में काम कर रही थी और अपने पति होशियार सिंह से आए दिन होने वाले झगड़े के कारण भारी तनाव में थी। जानकारी के अनुसार रविवार की रात 11 बजे के करीब नेमा देवी का बच्चा रोने की आवाज सुनकर उसके पति होशियार सिंह ने उसे दूध पिलाने के लिए बुलाया। कई बारा आवाज देने पर जब नेमा देवी ने कोई उत्तर नहीं दिया तो होशियार सिंह उठकर कमरे के बाहर गया। बाहर लकड़ी की सीढ़ी के साथ चुन्नी के फंदे से नेमा देवी झूल रही थी। उसने तुरंत पाइप फैक्टरी के मालिक अवतार सिंह गरेवाल को सूचित किया। अवतार सिंह गरेवाल ने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई तिलक राज ने बताया कि मृतक नेमा देवी के भाई के बयान पर कार्रवाई की गई है। वह अपने पति से आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed