फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पीसीआर मुलाजिम की पत्नी ने तंग आकर नहर में कूदी, मौत

पीसीआर मुलाजिम की पत्नी ने तंग आकर नहर में कूदी, मौत

Thu, 22 Feb 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
पीसीआर मुलाजिम की पत्नी ने तंग आकर नहर में कूदी, मौत
पीसीआर मुलाजिम से परेशान पत्नी नहर में कूदी, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने कांस्टेबल पप्पू चौहान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला किया दर्ज
दहेज की कर रहा था मांग, शराब पीकर करता था मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब पुलिस में तैनात कांस्टेबल की पत्नी ने उससे तंग आकर दो दिन पहले नहर में कूद गई। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नीलम के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद नीलम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने नीलम के भाई संदीप की शिकायत पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पप्पू चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

हरियाणा के जिला करनाल की यमुना विहार कॉलोनी में रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता हरियाणा पुलिस में थे जोकि रिटायर्ड हो चुके है। नीलम की शादी लुधियाना में रहने वाले कांस्टेबल पप्पू चौहान से करीब 15 साल पहले हुई थी। पप्पू चौहान लुधियाना में पीसीआर मोटरसाइकिल पर तैनात है। वह पुलिस लाइन में 149-सी क्वाटर में परिवार के साथ रहते थे। संदीप का आरोप है कि पप्पू चौहान शराब पीने का आदी है। जोकि अक्सर शराब पीकर उसकी बहन नीलम से मारपीट करता था और उससे दहेज की मांग करता था। इससे पहले भी कई दफा पप्पू ने उसकी बहन नीलम से मारपीट की थी, और उसे घर से भी निकाल दिया था। फिर निमल, जैसे-तैसे घर बसाने की बात कह कर वापिस अपने पति के पास चली जाती। संदीप का आरोप है कि 20 फरवरी को भी पप्पू शराब के नशे में था। उसने उसकी बहन नीलम के साथ खूब मारपीट की और उसे कहा कि वह कहीं जाकर मर जाए। उसी ऐसी बातों से परेशान होकर उसकी बहन नीलम ने डुगरी नहर में कूद गई। हालांकि, कुछ दूरी पर लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर पंचम अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed