{"_id":"60ae8ae38ebc3ed71b4359f9","slug":"550-grams-of-opium-recovered-from-wife-of-gangster-darshan-singh-ludhiana-news-pkl414620852","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर दर्शन सिंह की पत्नी से 550 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर दर्शन सिंह की पत्नी से 550 ग्राम अफीम बरामद
विज्ञापन
जगरांव। जगरांव की नई अनाज मंडी में 15 मई को गैंगस्टर की तरफ से सीआईए स्टाफ में तैनात दो एएसआई की गोली मार हत्या करने के मामले में आरोपी गैंगस्टर दर्शन सिंह के घर से पुलिस ने 550 ग्राम अफीम बरामद की है। दर्शन सिंह और उसकी पत्नी सतपाल कौर लोगों को अफीम सप्लाई करते थे। पुलिस ने गैंगस्टर दर्शन सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों का पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म हो गया था। इसलिए उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया। वहां सभी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य गैंगस्टर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए छह आरोपी उनके सहयोगी है। 15 मई को नई अनाज मंडी में सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई भगवान सिंह और राजविंदर सिंह की गैंगस्टर ने गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर जयपाल भुल्लर, बलजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह और दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह चारों आरोपी फरार चल रहे है, लेकिन पुलिस ने इनका साथ देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें गैंगस्टर दर्शन सिंह की पत्नी सतपाल कौर भी शामिल है। गैंगस्टर के सहयोगी फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज निशान सिंह ने बताया कि पूछताछ दौरान गैंगस्टर दर्शन सिंह की पत्नी सतपाल कौर उर्फ नोनी ने कबूला कि वह अपने पति दर्शन सिंह के साथ अफीम बेचने का धंधा करती हैं और उसका पति दर्शन सिंह अनाज मंडी में हुई वारदात से कुछ दिन पहले अफीम का एक पैकेट घर लेकर आया था। अफीम का वह पैकेट और एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा( तुला) जिसके साथ वह ग्राहकों को अफीम तोल(वजन) कर बेचते थे। उसने एक प्लास्टिक के लिफाफे में डाल कर अपने घर में बने तूड़ी वाले कमरे में छुपा दिया था। पुलिस ने सतपाल उर्फ नोनी की निशानदेही पर उसके घर से थाना जोधा पुलिस को 550 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके खिलाफ थाना जोधा में एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी छह आरोपियों से पूछताछ जारी है, साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते है।