{"_id":"5cb4b05ebdec2214314981a8","slug":"51555345502-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याक्षी केवल ढिल्लों ने शुरू किया चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याक्षी केवल ढिल्लों ने शुरू किया चुनाव प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढींढसा पिता को और मान पत्नी को मनाएं: ढिल्लो
संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने विरोधी उम्मीदवारों को किए निजी हमले
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सूबे में सियासी तपिश बढ़ने लगी है। इसी के साथ प्रत्याशियों ने विरोधी उम्मीदवारों पर निजी हमले शुरू कर दिए हैं। सोमवार को लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल ढिल्लो ने अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा और आम आदमी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे सांसद भगवंत मान पर निजी हमले किए।
रोड शो से पहले मीडिया से बातचीत करते कहा कि केवल ढिल्लो ने कहा आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान व सांसद भगवंत मान के लोग इस बार चुटकुले नहीं सुनेंगे, क्योंकि लोगों के मसले चुटकलों से हल नही होते हैं। सांसद मान केंद्र से कुछ भी नही ला सके। लोग मान से पांच वर्षों में किए कामों का लेखा जोखा पूछेंगे और वहीं विदेश में से आए करोड़ों रुपये के फंड का भी हिसाब लेंगे। ढिल्लो ने कहा कि अकाली दल की ओर से खेला गया राजनीतिक पत्ता भी इस बार उनको लाभ नहीं दिला सकेगा।
उन्होंने कहा परमिंदर सिंह ढींढसा पहले अपने पिता को और आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान व सांसद भगवंत मान अपनी पत्नी को पहले मनाएं, इसके बाद हलके के लोगों से वोट मांगने जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा हलका संगरूर के लोग जानते हैं कि वह विकास चाहते हैं। उन्होंने दावा किया हलके का बहुपक्षीय विकास कांग्रेस सरकार में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हो सकता है, इस अवसर पर विधानसभा हलका धूरी से विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, महलकलां से हलका इंचार्ज व पूर्व विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी, मक्खन शर्मा, जिला प्रधान रूपी कौर मौजूद थीं।