{"_id":"5c2b9173bdec2256a32f036c","slug":"51546359155-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"---नए साल के जश्न दौरान खाकी ने दिखाया अपना रौब--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
---नए साल के जश्न दौरान खाकी ने दिखाया अपना रौब--
विज्ञापन
नए साल के जश्न में खाकी ने दिखाया अपना रौब
कहीं गाड़ियों से निकाल कर पीटा तो कहीं डंडे के जोर पर बंद कराए ढाबे
पुलिस की सख्ती से लोगों में काफी रोष, दो पहिया वाहन भी नहीं दिए जाने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नए साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर निकले लुधियानवियों को सोमवार की देर रात को पुलिस की धक्केशाही का सामना करना पड़ा। पुलिस की धक्केशाही ने जश्न में खलल डाला। पुलिस ने युवाओं को नाकाबंदी के दौरान रोक कर गाड़ी से निकाल कर पीटा तो कहीं डंडे के जोर पर ढाबे और रेस्तरां बंद करवा दिए। लोगों में पुलिस का खौफ इस कदर था कि कुछ लोग जश्न को बीच में ही छोड़ कर घरों को रवाना हो गए। बाद में पुलिस अधिकारियों का तर्क था कि युवा हुल्लड़बाजी मचा रहे थे और शराब के नशे में धुत थे।
नए साल का जश्न मनाने के लिए ज्यादातर लोग सराभा नगर की किप्स मार्केट, घुमारमंडी या फिर माडल टाऊन में इकट्ठा होते हैं। यहां पर पुलिस ने पहले से ही कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस ने किप्स मार्केट में लोगों को वाहन ले जाने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने फिरोजपुर रोड, पक्खोवाल रोड और किप्स मार्केट को जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से सील किया था। पुलिस का कहना था कि कोई व्यक्ति वाहन को बाहर खड़ा कर पैदल ही किप्स मार्केट जाए। कोई व्यक्ति सड़क पर शोर मचाता तो पुलिस मुलाजिम उसे रोक कर फटकार लगाना शुरू कर देते।
सराभा नगर मार्केट में गाड़ी में गाने बजाते हुए जा रहे व्यक्ति के साथ पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर ने मारपीट तक की और उसे धक्के से गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार हो जा रहे युवाओं को रोक लिया। एक युवक को तो महिला पुलिस कर्मचारी ने थप्पड़ भी जड़ दिए। सिसेलोगों में दहशत फैल गई। पुलिस मुलाजिमों ने बाइकों पर सवार होकर जा रहे युवाओं को डंडों से पीटा।
विज्ञापन
रेखी सिनेमा रोड पर जबरन बंद कराए ढाबे
पुलिस कमिश्नर ने महानगर में अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में शांति बनाए रखने के आदेश जारी किए थे। थाना कोतवाली के अधीन आने वाले सभी ढाबों और रेस्तरा को रात दस बजे ही बंद करने के फरमान जारी कर दिए। ढाबे और रेस्तरां में ग्राहक होने की वजह से उन्हें बंद करने में देरी हो गई तो रात 11 बजे कोतवाली थाने से मुलाजिमों की फौज रेखी सिनेमा रोड पर पहुंची और जबरदस्ती सभी दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। किसी दुकानदार को दुकान बंद करने में कुछ समय लगा तो पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें धमकियां दी कि अगर दो मिनट में शटर नीचे नहीं किए गए तो सामान उठवा दिया जाएगा। ढाबों के बाहर बैठे लोगों को भी जाने के लिए कहना शुरू कर दिया। इससे खाना खा रहे लोगों में दहशत फैल गई और वह खाना बीच में ही छोड़ कर चले गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस धक्केशाही कर रही है और उन्हें खाना भी नहीं खाने दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों का तर्क था कि निर्धारित समय के बाद खुले ढाबे और रेस्तरां बंद कराए गए है। हुड़दंग मचाने वाले युवाओं को रोका गया है।