फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुटका साहिब की झूठी कस्म खाने वाले कैप्टन भी अकाल तख्त से मांगे माफी-खेहरा

गुटका साहिब की झूठी कस्म खाने वाले कैप्टन भी अकाल तख्त से मांगे माफी-खेहरा

Sat, 08 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
गुटका साहिब की झूठी कस्म खाने वाले कैप्टन भी अकाल तख्त से मांगे माफी-खेहरा
झूठी कसम खाने वाले कैप्टन भी अकाल तख्त से माफी मांगे : खैरा
विज्ञापन

तलवंडी साबो से शुरू हुआ इंसाफ मार्च, 16 को पहुंचेगा पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पंजाब में कांग्रेस सरकार की ओर से चुनावी घोषणापत्र में सूबे के लोगों के साथ किए गए वायदे पूरे न किए जाने और अन्य गंभीर मसलों को लेकर शनिवार को आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा, लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस, आप के पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी की ओर से तलवंडी साबो से दोपहर के बाद पंजाब इंसाफ मार्च शुरू किया गया। मार्च 16 दिसंबर तक पटियाला पहुंचेगा। मार्च शुरू करने से पहले सभी नेताओं ने तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका।
पंजाब इंसाफ मार्च शुरू करने से पहले विधायक खैरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी गुटका साहिब की झूठी कसम खाई थी, इसलिए कैप्टन को भी अकाल तख्त में जाकर माफी मांगनी चाहिए। खैरा ने कहा कि पंजाब के लोगों को कैप्टन सरकार से बहुत उमीद थी, लेकिन कैप्टन सरकार सत्ता में आते ही हर फ्रंट पर फेल हो गई। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त पर आज अकाली दल के शीर्ष नेता माफी मांगने पहुंचे है, वो महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल को माफी ही मांगनी है तो वह लोगों के बीच आकर अपने गुनाह कबूलें। खैरा ने कहा कि कैप्टन सरकार के पास बेअदबी संबंधी अकालियों के खिलाफ पुख्ता सबूत है, उसके बावजूद अकाली नेताओं पर कार्रवाई से गुरेज किया जा रहा है। इससे साबित होता है कि कैप्टन भी अंदर खाते अकालियों से मिले हुए है।
विज्ञापन

मार्च के दौरान गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए लोगों से बडे़ बडे़ वायदे किए पर पूरा एक भी नहीं किया। इसी को लेकर उन्होंने आज सांझे तौर पर हमख्याली नेताओं और लोगों से मिलकर पंजाब इंसाफ मार्च शुरू किया है। लोक इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि कैप्टन सरकार भी अकाली दल की राह पर चल रही है। वहीं पंजाब इंसाफ मोर्चे को लेकर खैरा, गांधी और बैंस को जैसी भीड़ की उम्मीद थी, वैसी एकत्रता मार्च के दौरान नहीं हो पाई। तख्त दमदमा साहिब से जब मार्च शुरू हुआ तो मार्च में करीब पांच सौ लोग थे। नेताओं ने तर्क दिया कि पंजाब में पंचायती चुनाव का एलान हो गया, जिस के चलते लोग उस तरफ व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed