फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली भाजपा गठजोड़, सूबा सरकार की बजाए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें

अकाली भाजपा गठजोड़, सूबा सरकार की बजाए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें

Tue, 04 Sep 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
अकाली भाजपा गठजोड़, सूबा सरकार की बजाए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें
‘केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करे अकाली भाजपा गठजोड़’
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर सांसद बिट्टू ने दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आए दिन बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठजोड़ से कहा कि वह सूबा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने की बजाए केंद्र के खिलाफ नई दिल्ली की सड़को पर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें अब तक के शिखर पर पहुंच गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
बिट्टू ने कहा अकाली-भाजपा गठजोड़ ने अपने चुनाव घोषणापत्र में तेल कीमतें कम करने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा रुपये की कीमत डालर के मुकाबले लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब एक डॉलरके मुकाबले रुपये की कीमत 100 रुपये और तेल की कीमतें भी 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल तथा डीजल विदेशों से सस्ते दाम पर खरीद रही है। भारत में पेट्रोल का दाम 78 से 86 रुपये औप डीजल 70-75 रुपये प्रति लीटर है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार के तहत की जानकारी में सामने आया है कि भारत सरकार 15 देशों को पेट्रोल 34 रुपये प्रति लीटर और 29 देशों को डीजल 37 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार देश के लोगों को गुमराह करके उनसे धोखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed