फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वडिंग से नहीं हमारा कोई मुकाबला-सुखबीर बादल

कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वडिंग से नहीं हमारा कोई मुकाबला-सुखबीर बादल

Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वडिंग से नहीं हमारा कोई मुकाबला-सुखबीर बादल
लोगों का फतवा होगा कबूल: हरसिमरत
विज्ञापन

पति सुखबीर सिंह बादल के साथ केंद्रीय मंत्री ने नामांकन दाखिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। दोपहर दो बजे के बाद नामांकन दाखिल करने शुक्रवार को अपने पति पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ पहुंची केंद्रीय मंत्री और बठिंडा लोकसभा सीट से शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जो लोगों का फतवा होगा वो उन्हें कबूल होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बादल दंपति रोड शो के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके उनके साथ अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ भी थे। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार राजा वडि़ंग के साथ शिअद का कोई मुकाबला नहीं है। बादल ने दावा किया कि वडि़ंग की इस चुनाव में हार पक्की है। जिसके चलते बीते कल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस उम्मीदवार वडि़ंग के रोड शो में शामिल नहीं हुए। बादल ने आरोप लगाया कि सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने दो वर्षों में पंजाब को तबाह कर दिया और कोई भी बड़ा व्यापारी निवेश करने को तैयार नहीं है।


आप व पीडीए उम्मीदवार ने भी किए नामांकन पत्र दाखिल
बठिंडा लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बलजिंदर कौर और पीडीए के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद आप उम्मीदवार बलजिंदर कौर ने जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय के बाहर ही सरकारी इमारत में मीडिया से बात करनी शुरू की तो कौर को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में जिला चुनाव अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया। बता दें चलें कि जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय अधीन आते 100 मीटर एरिया में कोई भी राजनीतिक गतिविधि करने की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed