फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूल बंद करने के खिलाफ शिअद व लोगों ने धरना लगाकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

स्कूल बंद करने के खिलाफ शिअद व लोगों ने धरना लगाकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 08 Dec 2018 09:31 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बंद करने के खिलाफ शिअद व लोगों ने धरना लगाकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
स्कूल शिफ्ट करने के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

शिअद के धरने में परिजनों के साथ शामिल स्कूली बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। कांग्रेस सरकार की तरफ से एलीमेंटरी स्कूलों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किए जाने के फैसले खिलाफ लोग धरना-प्रदर्शन करने लगे है। शनिवार को शहीद उधम सिंह नगर में स्थित एलीमेंटरी स्कूल को दूसरे स्कूल में शिफट किए जाने के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल ने स्थानीय लोगों के साथ धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने में स्कूल के बच्चों ने भी अपने परिजनों समेत हिस्सा लिया। धरने में पहुंचे मेयर बलवंत राय नाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सता में आते ही पहले सुविधा केंद्र बंद कर लोगों को मुश्किल में डाल दिया। अब एलीमेंटरी स्कूलों को बंद कर छोटे बच्चों को परेशानी में डाल दिया है। मेयर ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में चलने वाले स्कूल में ढाई सौ के करीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। सरकार ने बिना कुछ सोचे समझे इसे किसी दूसरे स्कूूल में शिफ्ट करने का फरमान सुना दिया। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चें ऐसे है जो अपनी मजबूरियों के कारण दूर के स्कूल में पढ़ने नहीं जा सकते। धरने में शामिल होने पहुंची पांचवीं कक्षा की छात्रा ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखती है। उसका परिवार उसे रोजाना आने जाने का खर्च देने में असमर्थ है। इससे दूर के स्कूूल में पढ़ने जाने में समस्या होगी। इस संबंधी जब जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंटरी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed