फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एटलस कंपनी के तीनो डायरेक्टर का फूंका पुतला

एटलस कंपनी के तीनो डायरेक्टर का फूंका पुतला

Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
एटलस कंपनी के तीनो डायरेक्टर का फूंका पुतला
एटलस कंपनी के तीनों डायरेक्टर का फूंका पुतला
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर केस दर्ज करने की करेंगे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एटलस कंपनी की ओर से लुधियाना के वैंडर्स के लगभग 30 करोड़ की पेमेंट न होने से परेशान वेंडर्स ने यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन (यूसीपीएमए) को साथ लेकर गिल रोड स्थित यूसीपीएम के आफिस के बाहर तीनों डायरेक्टर का पुतला फूंका। इस दौरान लुधियाना की विभिन्न इंडस्ट्री से एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और एटलस कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्विंग मशीन डेवलपमेंट क्लब के प्रधान जगबीर सिंह सोखी भी शामिल हुए। जहां यूसीपीएमए के सदस्यों ने विचार साझे किए। जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि इंडस्ट्री के समूह सदस्य उनके साथ हैं। वेंडर्स के पैसे वापस दिलवाने के लिए पीएम या अन्य जगहों पर जाने की जरूरत पड़ी वह जाएंगे। यूसीपीएमए के प्रधान इंदरजीत नवयुग ने बताया कि एटलस कंपनी के खिलाफ लगातार संघर्ष शुरू कर दिया गया है। वैंडर्स का पैसा जब तक नहीं मिल जाता वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में एटलस कंपनी की तीन कंपनियों के डायरेक्टर विक्रम कपूर, आनंद कपूर और राजीव कपूर का पुतला फूंका गया। मंगलवार को वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर एटलस कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि संघर्ष को वह चंडीगढ़ व दिल्ली तक लेकर जाएंगे। इस मौके पर चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, राजू सबरवाल, अमन कपूर, गुरमीत सिंह कुलार, तेजविंदर सिंह आदि इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed