फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धान की फसल पर 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस न देने पर पराली को सड़कों पर फैंकने की चेतावनी

धान की फसल पर 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस न देने पर पराली को सड़कों पर फैंकने की चेतावनी

Wed, 10 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
धान की फसल पर 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस न देने पर पराली को सड़कों पर फैंकने की चेतावनी
पराली को सड़कों पर फेंकने की चेतावनी
विज्ञापन

भाकियू ने धान की फसल पर 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) ने पंजाब सरकार से धान की फसल पर 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मांगा है। साथ ही न देने पर पराली को सड़कों पर फेंकने की चेतावनी दी है।

महासचिव हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को धान की फसल पर 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए। साथ बोनस नहीं दे सकती, तो 5,000 रुपये प्रति एकड़ के दर से उन्हें मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने सरकार से गन्ने की बकाया राशि अदा करने संबंधी अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि सरकार टालमटोल संबंधी नीति अपना रही है। प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों से पहले किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फसलों के रेट देने का वादा किया था। सरकार अपने वादे को पूरा करने में असफल रही है। वह हाल ही में हरिद्वार से दिल्ली तक निकाले गए क्रांति मार्च के जरिये सरकार को किसानों की ताकत को दिखा चुके हैं। सरकार ने किसानों पर लाठियां व आंसु गैस के गोले बरसाए, उन्हें बैरिकेड लगाकर राजघाट तक पहुंचने से रोका। किसा अब सरकार केंद्र या पंजाब सरकार के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed