फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   केजरीवाल ने ग्यारह विधायकों से अस्सी मिनट तक की बैठक

केजरीवाल ने ग्यारह विधायकों से अस्सी मिनट तक की बैठक

Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल ने ग्यारह विधायकों से अस्सी मिनट तक की बैठक
नाराज विधायकों को मनाएंगे: केजरीवाल
विज्ञापन

अरविंद ने पार्टी के ग्यारह विधायकों के साथ अस्सी मिनट तक की बैठक
दिल्ली का विकास दिखाने के लिए पंजाब के सीएम को किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के ग्यारह विधायकों के साथ करीब अस्सी मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने सभी विधायकों को एकता का पाठ पढ़ाया और पंजाब में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने नाराज विधायकों को जल्द मनाने की बात भी कही और उनके बेहतर सुझाव मानने के लिए भी कहा।
रविवार को सुनाम ऊधम सिंह वाला के विधायक अमन अरोड़ा के निवास स्थान पर विधायकों के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया व सांसद भगवंत मान की मौजूदगी में केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी में थोड़ा मन मुटाव चल रहा है। पार्टी अपने नाराज विधायकों की नाराजगी को दूर करेगी। इसके लिए कुछ विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह खुद भी विधायकों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि नाराज विधायकों के पास कुछ अच्छे सुझाव हों और पार्टी अच्छे सुझावों को लागू जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह खुद भी नाराज विधायकों से बात करेंगे। पार्टी का मकसद पूरे पंजाब को जोड़ना है। ऐसे हालात नहीं बनाना चाहते कि नेता पार्टी को छोड़कर चले जाएं।
विज्ञापन

‘बरगाड़ी कांड दबाने के लिए सीबीआई को सौंपी जांच’
केजरीवाल ने बरगाड़ी कांड को दबाने का आरोप लगाते कहा कि कैप्टन सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप ठंडे बस्ते में डाल रही है। कैप्टन सरकार ने नौकरी देने, कर्ज माफ करने, स्मार्ट फोन और पेंशन देने के वायदों को पूरी नहीं किया है। अकाली-भाजपा से जनता पहले ही नाराज है। शिक्षा, सेहत, बिजली व पानी के मामले में दिल्ली सरकार ने रिकार्ड काम किया है और वहां आकर हुए विकास की तस्वीर को देखें। पंजाब के सीएम भी आएं और वहां के सरकार स्कूल व अस्पताल देखें और पंजाब में भी ऐसा माहौल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed