फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली दल में हिंमत नहीं कि मोदी की कोठी पर तेल के बढ़ते दाम संबंधि धरना दे सकें - बावा

अकाली दल में हिंमत नहीं कि मोदी की कोठी पर तेल के बढ़ते दाम संबंधि धरना दे सकें - बावा

Thu, 28 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल में हिंमत नहीं कि मोदी की कोठी पर तेल के बढ़ते दाम  संबंधि धरना दे सकें - बावा
‘मोदी की कोठी पर धरना देने की अकालियों में हिम्मत नहीं’
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस के जनरल सचिव ने बोला हमला
कहा-अगर ऐसा किया तो हरसिमरत बादल की जा सकती है कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अकाली दल में हिम्मत नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोठी के आगे तेल के बढ़ते दाम के संबंध धरना दे सकें। यह बात वीरवार को एक लिखित बयान में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जनरल सचिव कृष्ण कुमार बावा ने कही। बावा ने कहा कि अगर अकाली दल के नेता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी जुबान खोलेंगे या धरना देंगे तो अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल की कुर्सी को खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए डीसी दफ्तर में घुसकर, टेबल पर बैठकर, फोटो खिंचवाकर चलते बने। जबकि कि इस तरह का प्रदर्शन निंदनीय है और प्रशासन की गलती दिखाई देती है, जिस बारे वह चीफ सेक्रेटरी पंजाब के ध्यान में लाएंगेे। बावा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और गैस के रेटों में बढ़ोतरी केंद्र सरकार कर रही है। धरना पंजाब सरकार के खिलाफ दिया जा रहा है। जो तेल पर टैक्स स्टेट गवर्नमेंट लेती है, वह तो बादल सरकार के समय से चलता आ रहा है। क्या अकाली दल ऐसा करके पंजाब के लोगों के साथ धोखा नहीं कर रहा। जबकि इस धोखे का निष्कर्ष शाहकोट चुनाव में ताजा ताजा भुगत चुके हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल का रिश्ता पंजाब के लोगों की अपेक्षा टूट चुका है। बावा ने पंजाब में आनलाइन रजिस्ट्रियों की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed