फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोबाईल एप्प से तुरंत बुक होगी जनरल डिब्बे की रेल टिकट

मोबाईल एप्प से तुरंत बुक होगी जनरल डिब्बे की रेल टिकट

Fri, 08 Jun 2018 09:28 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
मोबाईल एप्प से तुरंत बुक होगी जनरल डिब्बे की रेल टिकट
मोबाइल एप से तुरंत बुक होगी जनरल टिकट
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक से 30 मीटर की दूरी से ही बनेगा मोबाइल टिकट
रेलवे ने शुरू की अनारक्षित टिकट सेवा के लिए एप
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। रेलवे विभाग ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए अब यूटीएस (अनारक्षित टिकट सेवा) सेवा शुरू की है। मात्र डेढ़ एमबी की मोबाइल एप से आप रेलवे ट्रैक से 30 मीटर दूरी पर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने वॉलेट से ही भुगतान करना होगा और इसका कोई अलग चार्ज भी नहीं लगेगा। यात्री इस एप के माध्यम से किसी भी जनरल कोच की ट्रेन में अपना टिकट बुक कर सकेंगे। अंबाला मंडल ने पिछले हफ्ते यूटीएस सेवा शुरू की है। इसकी मदद से अंबाला सहित, चंडीगढ़, सरहिंद मंडल, यमुनानगर और श्रीगंगानगर आदि स्टेशनों पर मोबाइल एप से टिकट लिया जा सकेगा।
सरहिंद रेलवे मंडल के वाणिज्य निरीक्षक बृज नंदन गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को अपने स्मार्ट फोन से प्ले स्टोर में जाकर रेलवे का डेढ़ एमबी वाला यूटीएस मोबाइल टिकिटंग एप डाउनलोड करना होगा। इसमें पहले अपना मोबाइल नंबर, नाम, लिंग, जन्मतिथि, शहर, पहचान पत्र की डिटेल डालकर साइन अप करना होगा। इसके बाद आई एक्सेप्ट पर क्लिक के बाद एक ओटीपी जनरेट होकर आएगा। चार अंक का ओटीपी डालने पर सबमिट करना होगा। इसी क्रम में यात्रा की डिटेल जैसे ट्रेन, पेमेंट टाइप, क्लास वगैरह डालनी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसमें रेलवे वॉलेट अपने आप बन जाएगा। वॉलेट से राशि अदा करने के बाद यात्री के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए जनरल क्लास टिकट आएगी। मोबाइल पर ही इस एसएमएस को ट्रेन या स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ को यह टिकट दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसका प्रिंट आउट काउंटर या एटीवीएम से निकालना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर टिकट कैंसल करवाने में परेशानी न हो। गुप्ता ने बताया कि यूटीएस एप से निकलने वाली टिकट रेलवे ट्रैक से 30 मीटर की दूरी पर ही निकलेगी। मतलब अगर आप रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं या ट्रेन के डिब्बे में बैठे हैं तो एप से टिकट नहीं निकल पाएगा। कई बार यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाते हैं और टीटीई को देखते हुए एप से टिकट निकालने का प्रयास करते हैं। ऐसे में एप के साथ चलने वाले जीपीआरएस सिस्टम के कारण उनका जनरल टिकट नहीं बन पाएगा और इसका जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed