{"_id":"5ac3b7b14f1c1bce618b534f","slug":"41522775985-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रितपाल के परिवार का दर्द:साड़े नाल इक ट्रेवल एजेंट ने कीता धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रितपाल के परिवार का दर्द:साड़े नाल इक ट्रेवल एजेंट ने कीता धोखा
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोसुल पीड़ित
साडे नाल इक ट्रेवल एजेंट ने कीता धोखा
प्रीतपाल के परिवार ने रोते हुए बयां किया अपना दर्द
दो साल का वीजा कहकर दस दिन के वीजा पर भेजा था प्रीतपाल को इराक
परिवार के दिल में आतंकवाद और फर्जी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ दिखा गुस्सा
जसवीर सिंह भट्टी
संगरूर।
साडे नाल इक जाली (फर्जी) ट्रेवल एजेंट ने धोखा कीता है, जिन्हें दो साल दा वीजा दसके, सिर्फ दस दिन दे वीजे ते मेरे पापा नूं इराक भेजिया, जित्थे आतंकवादियां ने उनां नूं मार दित्ता। यह दर्द था इराक में आतंकवादियों द्वारा मारे गए प्रीतपाल शर्मा के पुत्र नीरज शर्मा का। अपने पिता के अंतिम संस्कार से पहले पूरे परिवार के साथ-साथ हर शहरवासी की आंखें नम थी। पूरे परिवार के दिल में फर्जी ट्रेवल एजेंटों और आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा था।
नीरज शर्मा ने बताया कि एक एजेंट ने उनके पिता प्रीतपाल शर्मा को दो साल का इराक का वीजा लगवाया था, लेकिन जब बाद में उन्हें पता चला कि उन्हें दो साल का नहीं बल्कि महज दस दिन का ही वीजा मिला है। इसके बाद उन्होंने उक्त ट्रेवल एजेंट से संपर्क किया। जब वह उसके ऑफिस गए तो वह जा चुका था। इसके बाद वह कई बार उससे मिले लेकिन हर बार वह टाल मटौल करके उन्हें वापस भेजता रहा। उन्होंने यह भी कहा कि इराक पहुंचने के बाद प्रीतपाल शर्मा का पासपोर्ट कंपनी वालों ने पकड़ लिया था, जिस कारण वह वीजा भी आगे नहीं बढ़ा पाए और इसके बाद उन्हें आतंकवादियों ने अगवा कर लिया। उन्होंने विदेश मंत्रालय के खिलाफ रोष जाहिर करते कहा कि जब भी वह वहां मिलने गए तो उन्हें यही कहा जाता था कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। परिवार वालों ने विधायक विजयइंद्र सिंगला और विधायक दलबीर सिंह गोल्डी से मांग की ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वह किसी और के साथ ऐसा धोखा न कर सके।
फोटो:03एसजीआरपी02:धूरी में प्रीतपाल शर्मा के परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए विधायक विजयइंद्र सिंगला और विधायक दलबीर सिंह गोल्डी।