फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   40 kg gold and silver jewelery stolen from sheetla Mata temple in Ludhiana

लुधियाना में मंदिर में चोरी: मूर्तियां खंडित की, 40 किलो सोने-चांदी के आभूषण चुराए, दो बदमाशों ने की वारदात

Tue, 07 Jan 2025 12:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में चोरों ने आधी रात एक मंदिर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 40 किलो सोना-चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। बदमाशों ने मंदिर की मुर्तियों को भी खंडित किया है। 

विज्ञापन
40 kg gold and silver jewelery stolen from sheetla Mata temple in Ludhiana
प्राचीन शीतला माता मंदिर में चोरी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लुधियाना में माता के मंदिर में चोरी की घटना हुई है। सुनेत रणधीर सिंह नगर स्थित श्री प्राचीन शीतला माता मंदिर में चोरों ने आधी रात गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर से माता के आभूषण, मंदिर की समस्त चांदी और नकदी चोरी की है। इसके अलावा मूर्तियों को भी खंडित किया है। 
विज्ञापन


चोर मंगलवार-बुधवार आधी रात मंदिर में घुसे थे। मंदिर में सभी मूर्तियों के चांदी के मुकुट और अन्य आभूषण चोरी किए गए हैं। इसके अलावा माता की मूर्ति, शिवलिंग, गणेश जी की मूर्ति को खंडित किया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि आधी रात दो नकाबपोश चोर मंदिर में घुसे थे। चोरों के पास लोहे की रॉड थी। लोहे की रॉड से चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और जूतों के साथ मंदिर में दाखिल हुए। 
विज्ञापन



 
पुजारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के 19 किलो चांदी का छत्तर, माता की सोने की नथ और करीब 40 किलो चांदी अन्य आभूषण चोरी किए हैं। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत लगभ 60 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed