{"_id":"694ffca09bb520fb250b0d05","slug":"32-bundles-of-chinese-kite-string-and-narcotics-recovered-four-accused-arrested-ludhiana-news-c-70-1-spkl1012-104390-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 32 गट्टू चाइना डोर और नशीले पदार्थ बरामद, चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 32 गट्टू चाइना डोर और नशीले पदार्थ बरामद, चार आरोपी काबू
विज्ञापन
होशियारपुर। जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न छापेमारी कर चार मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 32 गट्टू चाइना डोर, एक पिस्तौतल और 10 ग्राम हेरोइन समेत चार आरोपी काबू किए गए हैं।
गट्टू चाइना डोर बरामद: थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने रिषी नगर में एक वीडियो गेम की दुकान में छापा मारकर 21 गट्टू चाइना डोर बरामद किए। आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, थाना गढ़दीवाला की टीम ने गांव जमशेर चठियाला में करियाने की दुकान से 11 गट्टू बरामद कर दुकानदार संसर सिंह को गिरफ़्तार किया।
युवती के साथ अभद्र व्यवहार: थाना सदर पुलिस ने गांव कायमपुर में घर में घुसकर युवती से कथित अभद्र व्यवहार करने वाले युवक जसबीर सिंह को गिरफ़्तार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जब शोर मचाया गया तो भाग गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पिस्तौत और नशीले पदार्थ बरामद: थाना दसूहा की पुलिस ने गश्त के दौरान रोहित निवासी बाला कुलीयां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तोल बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना टांडा पुलिस ने गश्त के दौरान बॉबी निवासी चंडीगढ़ कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अपराधियों और तस्करों पर सख्ती बरती जा रही है और इस तरह की कार्रवाई से जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। इन मामलों में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।