{"_id":"5ccdbedfbdec22073f3f0901","slug":"31556987615-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो इंडियन वीमन लीग आज से, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो इंडियन वीमन लीग आज से, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो इंडियन वीमन लीग आज से, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम
लुधियाना। गुरु नानक स्टेडियम में ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के निर्देशन में पंजाब फुटबाल एसोसिएशन तीसरी हीरो इंडियन वीमन लीग रविवार से करवाने जा रहा है। जिसमें पहली बार लुधियाना इस लीग की मेजबानी करेगा। देश भर के विभिन्न फुटबाल क्लबों से संबंधित करीब 12 वुमन टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी। इससे पहले ओडिशा और दिल्ली में उक्त लीग हो चुकी है। 2017-18 की लीग में ओडिशा टीम विजेता रही। मणिपुर टीम ने रनरअप का खिताब जीता। यह जानकारी पंजाब फुटबाल एसोसिएशन के मेंबर हरजिंदर सिंह और डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के मेंबरों ने गुरुनानक स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 मई से 22 मई तक करवाई जाएगी। पहली बार लड़कियों का यह मुकाबला लुधियाना में करवाया जा रहा है।
लीग मैच के लिए टीमों को ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में बांटा गया है। इसमें राज्य के नाम की बजाय फुटबाल क्लब की टीम खेलेंगी। इसमें ग्रुप-1 में राइजिंग स्टूडेंटस क्लब, गोकुलम केरला एफसी, फुटबाल क्लब अलखपुरा, हंस वुमन फुटबाल क्लब, सेंट्रल एसएसबी वुमन फुटबाल क्लब और पंजिम फुटबालर्स शामिल हैं। जबकि ग्रुप-2 में मणिपुर पुलिस स्पोर्ट्स क्लब, सेठू एफसी, बैंगलोर युनाइटेड फुटबाल क्लब, एसएआई-एसटीसी कटक, एफसी कोलहापुर सिटी, बरोड़ा फुटबाल अकादमी खेलेंगी। लीग का पहला मैच ग्रुप-1 में राइजिंग स्टूडेंट्स क्लब और गोकुलम केरला एफसी के दरमियान सुबह 8 बजे होगा। हर रोज सुबह-शाम दो मैच खेले जाएंगे।
सेलेक्टर से लेकर रेफरी तक लड़कियां:
उन्होंने बताया कि खास बात है कि प्रत्येक मैच के लिए रेफरी से लेकर सेलेक्टर और अन्य कामों में लड़कियां ही भूमिका निभाएंगी। उनके मुताबिक मैन्ज फुटबाल क्लब तो काफी हैं। लेकिन अब लड़कियों को भी क्लब ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिससे महिलाएं भी फुटबाल में अपना नाम कमा सकें।