फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तीन छात्रों को प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने पेपर देने के लिए नहीं दाखिल होने दिया केंद्र में

तीन छात्रों को प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने पेपर देने के लिए नहीं दाखिल होने दिया केंद्र में

Sat, 02 Mar 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
तीन छात्रों को प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने पेपर देने के लिए नहीं दाखिल होने दिया केंद्र में
तीन छात्रों को प्रबंधकों ने पेपर देने के लिए केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने दिया नियमों का हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। मॉडल टाऊन में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को बाहरवीं कक्षा का पेपर शुरू होने के समय से अठाईस मिनट पहले पहुंचे तीन छात्रों को स्कूल प्रबंधकों ने अंदर नहीं घुसने दिया। जिसके चलते तीनों छात्र पेपर नहीं दे पाए। प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक मौके पर पहुंचे डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह को नियमों का हवाला देते रहे।
जानकारी के अनुसार मौड मंडी के गांव रामनगर निवासी राजविंदर कौर और मानसा निवासी सुदांशू समेत एक ओर छात्र बाहरवीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर देने सेंट जेवियर स्कूल में दस बजकर दो मिनट पर पहुंचे। जहां छात्रों को स्कूल का गेट बंद मिला। जिसके बाद छात्रों ने स्कूल के बाहर लोगों की सहायता से स्कूल प्रबंधकों की मिन्नतें की। लेकिन स्कूल प्रबंधक एडमिट कार्ड पर छपे नियमों का हवाला देते रहे। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंचे डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह ने छात्रों को परीक्षा केंद्र में दाखिल करवाने के लिए स्कूल प्रबंधकों से बात की। लेकिन स्कूल प्रबंधकों ने उन्हें भी नियमों का हवाला देते हुए उनकी बात मानने से इंकार कर दिया। डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह का कहना था कि उन्होंने बहुत प्रयास किया था कि तीनों छात्र पेपर दे सकें पर स्कूल प्रबंधकों ने उनकी बात नहीं सुनी। जिसके बाद उन्होंने मामले संबंधी सीबीएसई के अधिकारियों को लिखित रूप में पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल के मुख्य प्रबंधक से जब बात करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। प्रबंधक ने वहाट्सएप संदेश का भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed