फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली दल(ट) तथा आम आदमी के गठबंधन पर हम लड्डू बांटेगे-सुखबीर बादल

अकाली दल(ट) तथा आम आदमी के गठबंधन पर हम लड्डू बांटेगे-सुखबीर बादल

Sat, 02 Mar 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल(ट) तथा आम आदमी के गठबंधन पर हम लड्डू बांटेगे-सुखबीर बादल
शिअद (ट)-आम आदमी के गठबंधन पर लड्डू बांटेंगे : सुखबीर
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे शिरोमणि अकाली के प्रधान बोले, पंजाब ड्राइवर लैस गाड़ी की तरह
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शनिवार को पार्टी वर्करों से बैठक करने श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे। उन्होंने पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने उनको सिरोपा एवं श्री साहिब देकर सम्मानित किया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की अपने पिता की तरह इज्जत करते थे लेकिन वह अपनी मां रूपी पार्टी को ही खत्म करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरा अब बहुत दूर निकल गए हैं। आज ब्रह्मपुरा का नाम शिरोमणि अकाली दल की वजह से ही है। उन्होंने शिअद (ट) और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर बधाई दी और कहा कि इस गठबंधन की खुशी में वह लड्डू बांटेंगे।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रपोजल बनाए जाने के नाम पर चुनावी स्टंट कर रही है जबकि हमारी सरकार ने इस संबंध में प्रपोजल बनाया था जिसको पंजाब सरकार ने लागू नहीं किया। अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को कूदना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सुखबीर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि पंजाब में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री तो लोगों से मिलते ही नहीं हैं। अगर किसी को मिलेंगे तो ही मसले हल होंगे। आज पंजाब ड्राइवर लैस गाड़ी की तरह चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा सरहदी इलाकों का दौरा करने पर सुखबीर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। उन्होंने पंजाब की जनता पर बड़ा एहसान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब भर में काफी बड़े बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं जो पंजाब की जनता के हित में है। लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के आवंटन पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव की तारीख तय होगी तब कोर कमेटी सीटों की घोषणा कर देगी। इस अवसर पर उनके साथ श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, भाजपा पंजाब सचिव डॉ. परमेंद्र शर्मा, भाजपा प्रवक्ता अरविंद मित्तल, भाजपा जिला प्रधान जितेंद्र सिंह अठवाल, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह, संदीप सिंह कलोता, मनजिंदर सिंह बराड़, हरजीत सिंह अचिंत और इंदरजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed