{"_id":"5c449a28bdec2213dd6da827","slug":"31547999784-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड टिप्पर ने कार को कुचला,एक महिला की मोत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड टिप्पर ने कार को कुचला,एक महिला की मोत,दो घायल
विज्ञापन
ओवरलोड टिप्पर कार पर गिरा, महिला की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर रोपड़ में गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के पास एक टिप्पर के कार पर पलटने से कार में सवार महिला की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
श्री आनंदपुर साहिब से लुधियाना जा रही कार जब गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के पास चौकसे सरहिंद नहर रोड की ओर मुड़ने लगी तो साथ ही आ रहे टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया। इससे बजरी से ओवरलोड टिप्पर कार पर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने महिला राजिंदर कौर (45) को मृत बताया। मृतका के बेटे बरिंदपाल सिंह की दाएं पैर में में फ्रेक्चर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे में कार के चालक सतपाल सिंह को मामूली चोटें आने के चलते बचाव हो गया। हादसे का शिकार हुए कार सवार तीनों लोग श्री आनंदपुर साहिब के रहने वाले हैं। घायल सतपाल सिंह कपड़े का व्यापारी है। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना जा रहे थे कि टिप्पर उनकी कार पर पलट गया। हादसे की सारी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है। एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। टिप्पर को कब्जे में ले लिया गया है।