फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शोक समागम में शामिल होने आ रहे केजरीवाल करेंगे सियासी ताक्त की समीक्षा

शोक समागम में शामिल होने आ रहे केजरीवाल करेंगे सियासी ताक्त की समीक्षा

Sat, 18 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शोक समागम में शामिल होने आ रहे केजरीवाल करेंगे सियासी ताक्त की समीक्षा
केजरीवाल पंजाब के विधायकों से सुनाम में करेंगे मुलाकात
विज्ञापन

शोक समागम में शामिल होने आ रहे केजरीवाल करेंगे सियासी ताकत की समीक्षा
पंजाब में सियासी जमीन को खिसकना नहीं देना चाहती है पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। महलकलां से पार्टी विधायक कुलवंतसिंह के पिता के निधन पर शोक जताने पंजाब पहुंच रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक तीर से कई निशाने साधते हुए पंजाब में अपनी सियासी ताकत की भी समीक्षा करेंगे। पार्टी के मौजूदा सियासी हालात नाजुक दौर में हैं और केजरीवाल की गंभीरता संकेत दे रही है कि वह पार्टी, पंजाब में अपनी सियासी जमीन को बिखराव की भेंट नहीं चढ़ने देना चाहते। रविवार को सुनाम ऊधम सिंह वाला में विधायक अमन अरोड़ा के निवास स्थान पर केजरीवाल की पार्टी विधायकों के साथ अनौपचारिक बैठक की योजना तैयार की गई है। बताया जाता है कि इस मुलाकात के जरिये केजरीवाल एक तरफ अपना शक्ति प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा विधायकों को एकसाथ रखने की समीक्षा करना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ विधायकों के नाराज गुट को सियासी कमजोर तौर पर कमजोर करके अपनी सियासी ताकत बढ़ाने की कोशिश में हैं। सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल से विधायकों की मुलाकात की योजना पार्टी के सांसद भगवंत मान ने तैयार की है। बताया जाता है कि दो दिन पहले विधायक अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में पार्टी के नाराज चल रहे विधायक सुखपाल सिंह खैरा व कंवरपाल सिंह संधू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को भी इसी कड़ी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि केजरीवाल को पंजाब के विधायकों की एकजुटता की चिंता सताने लगी है और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी पंजाब में अपने लिए सियासी तौर पर अनुकूल माहौल बनाना चाहती है। केजरीवाल, महलकलां के विधायक कुलवंत सिंह के पिता के निधन पर शोक जताने के बहाने इस सियासी योजना को परवान चढ़ाना चाहते हैं।

इस संबंध में विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक उनके निवास स्थान पर कुछ समय के लिए आएंगे। विधायकों के साथ औपचारिक बैठक की उन्हें जानकारी नहीं है। इस संबंध में सांसद भगवंत मान ही जानकारी दे सकते हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के आने पर विधायकों का आना स्वाभाविक है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि दो दिन पहले उन्होंने चंडीगढ़ में विधायक खैरा व संधू से मुलाकात करके एकजुट होने का आह्वान किया है। दोनों नेताओं से उन्होंने अपील की है कि कड़वाहट को दूर करके एकजुट हों तभी पंजाब के हितों की रक्षा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed