{"_id":"5cb4b288bdec2213f4136926","slug":"21555346056-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल ढिल्लों ने निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल ढिल्लों ने निकाला रोड शो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल ढिल्लों ने निकाला रोड शो
भगवंत मान बोले-लोकां नूं दिखाई न देण वाले ढिल्लों हुण खुल्ली जीप ते खडे़ हो दर्शन दे रहे ने
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस के प्रत्याशी केवल ढिल्लों ने चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए सोमवार को बरनाला से संगरूर तक रोड शो किया। वह खुली जीप पर लोकसभा हलका के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए संगरूर पहुंचे। बरनाला से रोड शो शुरू करने से पहले केवल ढिल्लों ने बरनाला में पड़ते अपने जद्दी गांव टल्लेवाल के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और फिर खुली जीप पर खडे़ होकर रोड शो के लिए निकल पडे़। उनके साथ खुली जीप में बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, विधायक गोल्डी, पूर्व विधायक हरचंद कौर घनौरी, बीबी सुरिदंर कौर वालियां, पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा आदि थे। उनके काफिले में काफी संख्या में गाड़ियां थीं। संपर्क करने पर सहायक रिटर्निंग अफसर संदीप कुमार एसडीएम बरनाला ने कहा कि उम्मीदवार को 10 गाड़ियां ही काफिले में शामिल करने की इजाजत है, जिसकी मंजूरी केवल ढिल्लों ने संगरूर से ले रखी थी, बाकी गाड़ियां उनके समर्थकों की थीं। जबकि केवल ढिल्लों के रोड शो पर तीखा हमला करते हुए आप के उम्मीदवार सांसद भगंवत मान ने कहा कि ‘लोकां नूं दिखाई न देण वाले ढिल्लों हुण खुल्ली जीप ते खडे़ हो दर्शन दे रहे ने।’ अगर वह पहले ही लोगों में विचरते रहते तो ऐसे ड्रामे करने की जरूरत न होती।