फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराब ठेके उपर अबैध तौर पर निर्माण की गई छत गिरी

शराब ठेके उपर अबैध तौर पर निर्माण की गई छत गिरी

Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके उपर अबैध तौर पर निर्माण की गई छत गिरी
शराब ठेके की छत गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

मलबे में तीसरे व्यक्ति के दबे होने की आशंका पर तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। अमरीक सिंह रोडस्थित शराब के ठेके छत रविवार दोपहर अचानक गिर गई। छत के मलबे में दबकर वहां मौजूद तरसेम गर्ग की मौत हो गई और ठेके का कारिंदा तरलोक सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शव और घायल को मलबे के ढेर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एकत्र लोगों ने जब उक्त छत के मलबे में तीसरे व्यक्ति के दबे होने की आशंका जाहिर की तो प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। कमांडेंट रवि कुमार की अगुवाई में पहुंची एनडीआरएफ टीम ने मलबे को हटाते हुए तीसरे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रोछा शर्मा नामक व्यक्ति ने शनिवार को शराब के ठेके पर अवैध तौर पर छत का निर्माण किया था। रविवार को कारिंदे तरलोक सिंह ने आकर ठेका खोला। दोपहर करीब एक बजे के बाद ठेके छत अचानक गिर गई। इससे ठेका कर्मी तरलोक और वहां मौजूद अन्य व्यक्ति तरसेम गर्ग मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और ठेका कर्मी तरलोक सिंह को घायल अवस्था में और तरसेम गर्ग के शव को मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी दौरान लोगों ने मलबे में तीसरे व्यक्ति के दबे होने की आशंका जाहिर की। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम खबर लिखे जाने मलबा हटाकर तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करते हैं अधिकारी
इस संबंध में थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील शर्मा का कहना था कि पुलिस जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन का कहना था कि मामले की जांच के लिए एसडीएम अमरिंदर सिंह टिवाना को मौके पर भेज दिया है। जांच अनैध निर्माण की बात सामने आई तो संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed