{"_id":"5c62faefbdec2211a00c806c","slug":"21549990639-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों का बाइकाट करेंगे एनएचएम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों का बाइकाट करेंगे एनएचएम कर्मी
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बायकाट का एलान
एनएचएम मुलाजिम कल ब्लाकों में एकत्र होकर लेंगे शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। नेशनल हेल्थ मिशन में काम कर रहे कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव का बायकाट करने का एलान किया है। कर्मचारी ब्लाकों में एकत्र होकर चुनाव बायकाट की शपथ लेंगे।
एचएम ठेका मुलाजिम यूनियन के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रेस सचिव हरपाल सिंह सोढ़ी ने बताया कि 14 फरवरी को सूबे भर के ठेका कर्मचारी 2019 की लोकसभा चुनाव का बायकाट करने की शपथ लेंगे। इससे पहले एचएम ठेका कर्मचारियों की तरफ से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। उन्होंने कहा की चुनावों का बाटकाट करने के लिए अपने परिवार रिश्तेदार और पड़ोसियों को भी बायकाट के लिए प्रेरित करेंगे। सोढ़ी ने बताया कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पिछले कई सालों से लटका रखा है। हरियाणा ने पे-स्केल देकर कइ सहूलियतें भी दीं हैं। पंजाब के नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की इन मांगों को सरकार अनदेखा कर रही है। रोष के तौर पर नेशनल हेल्थ मिशन के ठेका कर्मचारी पंजाब सरकार को बड़ा झटका देंगे।
इस मौके सभी सिविल सर्जनों को अपनी मांगों को लेकर भी ज्ञापन दिया जाएगा और 15 फरवरी को सभी ठेका कर्मचारी अपने अस्पतालों सब सेंटरों की बिल्डंगों पर चढ़कर काले झंडे लहराएंगे। 16 फरवरी को काले रिबन बांध कर दफ्तरी कामकाज किया जायेगा। इस मौके पर हरदीप सिंह, दीपक, सुनिल कुमार, अनिल कुमार, सुखजिंदर सिंह और संदीप कैंथ उपस्थित थे।