{"_id":"5c57140ebdec224e364f9b14","slug":"21549210638-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल पिता पुत्र को धर्म से नहीं गोलकों से मतलब-मनप्रीत बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल पिता पुत्र को धर्म से नहीं गोलकों से मतलब-मनप्रीत बादल
विज्ञापन
बादल पिता पुत्र को धर्म से नहीं गोलकों से मतलब : मनप्रीत बादल
एनडीए की बैठकों में शामिल न होकर शिअद कर रहा गठबंधन धर्म का अपमान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए रविवार को दाना मंडी में आयोजित एक समागम में पहुंचे वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल को सिर्फ गुरु की गोलकों से मतलब है। धर्म से उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर धर्म की इतनी ही फिकर होती तो वह गठबंधन का धर्म निभाते लेकिन शिअद एनडीए की बैठकों में न जाकर गठबंधन के धर्म का अपमान कर रहा है।
मीडिया से बातचीत के दौरान मनप्रीत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए थे, वो कांग्रेस सरकार एक-एक कर पूरे करेगी। इसके अलावा बठिंडा शहर के लिए तीन सौ करोड़ रुपये के नए विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। बादल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में सूबे के लोग कांग्रेस का साथ देंगे। मनप्रीत ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार ने अपने समय के दौरान खूब मनमानी कर सूबे का विकास नहीं किया, बल्कि नेताओं ने खूब अपना विकास किया। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण वाधवान की ताजपोशी के बाद बादल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए अध्यक्ष को जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे और जिले के लोगों के लिए काम करेंगे।