फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ीवरेज के लिए लापरवाही से खोद डाली जमीन, लोगों का प्रदर्शन

ीवरेज के लिए लापरवाही से खोद डाली जमीन, लोगों का प्रदर्शन

Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
ीवरेज के लिए लापरवाही से खोद डाली जमीन, लोगों का प्रदर्शन
सीवर लाइन के लिए लापरवाही से खोद डाली जमीन, लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कई इमारतों की नींव को पहुंचा नुकसान, डीसी को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद शहर के नई आबादी इलाके के चड्ढा चौक पर सीवरेज विभाग की ओर से खोदी गई जमीन जानलेवा साबित हो रही है। ठेकेदारों की ओर से जहां दुकानों व घरों के पास जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर मकानों व दुकानों की नींव तक खोद डाली गई है वहीं जमीन पर खड़े बिजली के कई पोल व ट्रांसफार्मरों के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही डीसी शिवदुलार सिंह को एक मांगपत्र सौंपा।

मांग पत्र में कहा गया है कि काफी दिनों से उनके घर व दुकानों के आसपास सीवरेज विभाग के ठेकेदार लापरवाही से काम कर रहे हैं और यह काम बिना किसी संबंधित विभाग के अधिकारी और इंजीनियर के करवाया जा रहा है। ठेकेदारों की ओर से जमीन में खोदे गए गड्ढों से कोई भी बड़ा नुकसान हो सकता है। इससे प्रशासन और सीवरेज विभाग बेखबर है। दूसरी समस्या यह है कि सीवरेज के चलते काम के कारण सारा दिन उक्त इलाके में बिजली नहीं आती। इलाके में लड़कियों के स्कूल के पास खड़े बिजली के बड़े ट्रांसफार्मर भी गिरने की अवस्था में है और श्मशानघाट का रास्ता भी बंद किया हुआ है। गड्ढों की वजह से मकान और कई दुकानों के गिरने का पूरा डर बना हुआ है। डीसी से संबंधित विभाग के अफसरों की निगरानी में काम करवाने की मांग की गई है ताकि किसी का कोई जानी नुकसान न हो। मौके पर जसपाल सिंह, रविंदर राणा, रविंदर कुमार, कर्मजीत सिंह, नछत्तर सिंह, सुनील भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-20जीबीजीपी02-सरहिंद नई आबादी के पास सीवरेज विभाग की लापरवाही से खोदी गई जमीन खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
फोटो कैप्शन-20जीबीजीपी03-सीवरेज बोर्ड के ठेकेदारों द्वारा दुकानों के पास लापरवाही से खोदी गई दुकान की नींव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed