फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मनीष तिवारी ने मोरिंडा से चमकौर साहिब तक निकाली रोड शो

मनीष तिवारी ने मोरिंडा से चमकौर साहिब तक निकाली रोड शो

Wed, 17 Apr 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने मोरिंडा से चमकौर साहिब तक निकाली रोड शो
मनीष तिवारी ने मोरिंडा से चमकौर साहिब तक निकाला रोड शो
विज्ञापन

मोरिंडा(रोपड़)। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने प्रचार मुहिम को तेज करते हुए मंगलवार को श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके में रोड शो निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर और कांग्रेसी समर्थक शामिल हुए।मोरिंडा से चमकौर साहिब तक निकाले गए इस रोड शो का आयोजन पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा किया गया था। मोरिंडा से शुरू हुआ रोड शो अलग-अलग क्षेत्रों से होता हुआ श्री चमकौर साहिब में जाकर संपूर्ण हुआ। इस दौरान तिवारी के साथ मौजूद पार्टी के नेताओं और वर्करों ने बाद में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा कि वह उन्हें मिल रहे भारी समर्थन से बहुत उत्साहित है, जो वास्तव में मार्च 2017 में राज्य की कमान संभालने वाले मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता का परिणाम है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि पंजाब के लोग केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं, जिससे उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह सेउन्हें बहुत सारी उम्मीदें हैं, जो अपने वादों पर खरे उतरते हैं। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने जैसा उठाया गया क्रांतिकारी कदम देश में पहली बार होने के साथ-साथ सबसे बड़ा भी है। रोड शो में कैबिनट मंत्री चन्नी के अलावा,पुर्व जिला प्रधान विजय शर्मा टिंकू, हरपाल सिंह भंवरा, बलविंदर सिंह बाजवा, बंत सिंह कलारां, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह ढिल्लों, मलकीयत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed