फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी कालेज लुधियाना ने कैरो विंग तरनतारन को हराया

सरकारी कालेज लुधियाना ने कैरो विंग तरनतारन को हराया

Sat, 10 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कालेज लुधियाना ने कैरो विंग तरनतारन को हराया
क्रासर
विज्ञापन

माता साहिब कौर खेल स्टेडियम में 31वें जरखड़ खेल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
31वें जरखड़ खेल शनिवार को माता साहिब कौर खेल स्टेडियम जरखड़ में शुरूहुए। इसका शुभारंभ विधायक कुलदीप सिंह वैद्य ने किया। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जतिंदरपाल सिंह विक्की और कोच परगट सिंह ने खेल मशाल जलाने की रस्म अदा की। भाई निगाईयां सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने सभ्याचारक गीत पर कोरियोग्राफी पेश की। विधायक कुलदीप सिंह वैद्य ने जरखड़ खेलों के लिए वित्तीय मदद का भरोसा दिया।

गायक जीएस पीटर, जग्गा ललतो, लवमनजोत, संदीप गिल, प्रभदीप, कुलवीर केवी, इंदरप्रीत, वाइस ऑफ पंजाब के कपिल ने गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया। महिंदर प्रताप गोल्ड कप हॉकी के लिए लड़कियों के वर्ग में खेले गए मुकाबले में सरकारी कॉलेज लुधियाना ने कैरो विंग तरनतारन को 2-0 से, बादल विंग मुक्तसर ने खालसा क्लब लुधियाना को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कों के सीनियर वर्ग में ग्रेवाल क्लब किला रायपुर ने लुधियाना को 4-1 से, जूनियर हॉकी में घवद्दी स्कूल ने अमरगढ़ को 3-2 से, जरखड़ अकादमी ने रामपुर हॉकी सेंटर को 4-1 से हराया। बठिंडा ने शहीद उधम सिंह क्लब सुनाम को 3-0 से हराया। वालीबॉल में चक्क कलां ने आलमगीर को, गंडुआ ने लहिरा को, खंजरवाल ने तलवंडी को, हरियाणा ने पमाल को हराया। मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह सिद्धू, प्रधान हरकमल सिंह, मुख्य प्रबंधक जगरुप सिंह जरखड़ ने मेहमानों का स्वागत किया। रविवार को बास्केटबाल लड़के-लड़कियं, कबड्डी 75 किलो (दो खिलाड़ी बाहर से), साइक्लिंग अन्य खेलों के मुकाबले खेलों में जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed