फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ़ां बेटे द्वारा आत्महत्या का मामला

़ां बेटे द्वारा आत्महत्या का मामला

Mon, 15 Apr 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
़ां बेटे द्वारा आत्महत्या का मामला
अंबाला तक ढूंढा लेकिन दो दिन बाद भी नहीं मिला डूबा युवक
विज्ञापन

मां-बेटे के सुसाइड का मामला, गोताखोरों की टीमें लगातार तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माडल टाऊन स्थित शाह अस्पताल के मालिकों से परेशान होकर नहर में कूदने वाले धनकिशन सिंह (22) का दो दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चला है। धनकिशन का पता लगाने के लिए थाना बस्सी पठाना की पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर छान रही है। मगर अभी तक कुछ पता नहीं चला है। धनकिशन के परिजन भी पुलिस के साथ नहर किनारे डटे हुए हैं। पुलिस की तरफ से गोताखोरों की मदद से अंबाला तक पानी में देखा गया है, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। पुलिस लगातार धनकिशन का पता लगाने में जुटी है। उधर, धनकिशन की मां जसबीर कौर के शव का बस्सी पठाना पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में नामजद किए गए शाह अस्पताल के मालिकों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश में भी छापामारी करने में जुटी है। धनकिशन के भाई दलबीर सिंह ने बताया कि जसबीर कौर का शव तो शनिवार की शाम को ही मिल गया था। मगर दो दिन बीत चुके हैं। अभी तक धनकिशन का कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि अब पानी का लेवल भी कम कराया गया है, ताकि कुछ पता चल सके। इस मामले में नामजद किए गए शाह अस्पताल के मालिक डॉ. बलवीर शाह, उनकी पत्नी डॉ. परमिंदर शाह, डॉ. जसनीत और सीएपवन गुप्ता का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed