फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकार बढ़ाए वेतन नहीं होता 15 हजार में गुजारा

सरकार बढ़ाए वेतन नहीं होता 15 हजार में गुजारा

Mon, 30 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सरकार बढ़ाए वेतन नहीं होता 15 हजार में गुजारा
वोकेशनल टीचर्स यूनियन की बैठक
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। महाराजा अग्रसेन पार्क में जिला वोकेशनल टीचर्स यूनियन की बैठक हुई। इसमें अध्यापकों ने अपनी समस्याओं के बारे में विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक गुरविंदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी वोकेशनल अध्यापक बीते चार सालों से शिक्षा विभाग के अधीन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अध्यापकों की ओर से पढ़ाए गए विद्यार्थी देश भर की नामी कंपनियों में कार्यरत हैं। किंतु अध्यापकों का भविष्य सरकारों की अनदेखी से धुंधला गया है। वहीं अध्यापक स्कूल में पूरा दिन अपनी ड्यूटी देते हैं। उन्होंने बताया कि 2017-18 के ऑटो मोबाइल विषय पढ़ रहे विद्यार्थियों की 12वीं कक्षा का परिणाम भी घोषित हो गया है। सभी अध्यापकों ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार उनकी सख्त मेहनत, आशावादी परिणामों और जायज मांगों को ध्यान में रखते हुए वोकेशनल अध्यापकों के लिए अच्छी नीति बनाए।

फोटो कैप्शन:30जीबीजीपी04: मंडी गोबिंदगढ़ में वोकेशनल अध्यापक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैठक करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed