फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सांसद बिट्टू ने गांव बोपाराय कलां में किया विकास कार्य का उद्घाटन

सांसद बिट्टू ने गांव बोपाराय कलां में किया विकास कार्य का उद्घाटन

Sun, 01 Apr 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांसद बिट्टू ने गांव बोपाराय कलां में किया विकास कार्य का उद्घाटन
‘लंगर पर जीएसटी में छूट नहीं दे रहा केंद्र’
विज्ञापन

कैप्टन सरकार ने सूबे के टैक्स का आधा हिस्सा माफ किया: सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
हलवारा के गांव बोपाराय कलां में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहा कि कैप्टन सरकार की तरफ से श्री दरबार साहिब के लंगर के लिए खरीदे जाते राशन पर जीएसटी के लिए पंजाब का बनता आधा हिस्सा माफ कर दिया है। जीएसटी लागू करने वाली केंद्र सरकार लंगर पर छूट देने के लिए आज भी आनाकानी कर रही है। सांसद बिट्टू गांव बोपाराय कलां में विकास कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया सांसद सुनील जाखड़, गुरजीत सिंह औजला ने लंगर पर केंद्र की ओर से जीएसटी की माफी और एससी, एसटी विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप को लेकर नई दिल्ली में रोश प्रदर्शन किया गया था। इससे एनडीए सरकार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुन नहीं रहे। सांसद बिट्टू ने कहा कि भाजपा की तरफ से पूर्व जसवंत सिन्हा, शत्रुघन सिन्हा व अन्य की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ रोष जताने के बाद स्पष्ट हो गया है कि उनके न चाहने वालों में अब अपने भी शामिल हो गए।
विज्ञापन

बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से पिछड़े वर्ग और जरूरतमंद के लिए जारी सहूलियतों के साथ विद्यार्थियों के वजीफे, आशीर्वाद स्कीम पहले जैसे जारी है। किसानों को मुफ्त बिजली भी मिलती रहेगी।बिट्टू ने कहा कि पंजाब को आर्थिक तौर पर सही करने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से काम कर रही है। इस मौके पर मेजर सिंह भैणी, आनंद सरुप सिंह मोही, डॉ. अमर सिंह बोपाराय, जगपाल सिंह खंगूड़ा, गुरदेव सिंह लापरां, मेजर सिंह मुल्लापुर हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed