फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूल फीस को लेकर बच्चों का रिजल्ट रोका

स्कूल फीस को लेकर बच्चों का रिजल्ट रोका

Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूल फीस को लेकर बच्चों का रिजल्ट रोका
स्कूल फीस के लिए बच्चों का रिजल्ट रोका
विज्ञापन

8 घंटे अभिभावकों की मेहनत से जारी किया रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
31 मार्च की सुबह खुशी-खुशी स्कूल की वार्षिक परीक्षा परिणाम देखने आए 40 के करीब विद्यार्थियों और अभिभावकों को उस समय भारी नमोशी का सामना करना पड़ा जब स्कूल द्वारा बढ़ाई वार्षिक फीस ना भरने वाले बच्चों का रिजल्ट रोक लिया। जबकि स्कूल के मालिक अनुसार उन्होंने किसी भी बच्चे का रिजल्ट रोके जाने से साफ इनकार किया है। मामला गोबिंदगढ़ के संत फरीद पब्लिक स्कूल का है। शनिवार की सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सभी पेरेंट्स स्कूल में रिजल्ट के लिए स्कूल प्रबंधन से माथा पच्ची करते रहे। आखिर उन्होंने पुलिस स्टेशन मंडी गोबिंदगढ़ में एक लिखित शिकायत देकर पुलिस से मदद मांगी।
जहां से शाम 4 बजे स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को बच्चों का रिजल्ट तो सौंप दिया। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें साफ कर दिया है कि अगर वह स्कूल द्वारा बढ़ाई फीस मुताबिक फीस नहीं भर सकते वे अपने बच्चों को स्कूल से हटा सकते हैं। जिस पर पेरेंट्स ने आरोप लगाते कहा कि स्कूल प्रशाशन उनसे नजायज तौर पर ज्यादा फीस की मांग कर रहा है और वार्षिक फंड के तौर पर उनकी लूट की जा रही है। अभिभावकों ने कहा कि हमने स्कूल को सभी फीस बैंक चेक से डिपोजिट किए हैं। वह नए सिरे से बढ़ाई फीस को भरने के हक में नहीं हैं, हमने वही फीस रोकी है। मामले की शिकायत पिछले साल डिवीजनल कमिश्नर पटियाला तथा संबंधित विभागों को की जा चुकी है, जिसकी जांच चल रही है। पेरेंट्स ने पिछले साल डीसी फतेहगढ़ साहिब से एक आरटीआई के जरिये स्कूल फीसों का ब्योरा मांगा था, जिसकी जांच एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने की थी। जांच में पाया गया था कि स्कूल ने मनमर्जी की फीस वसूली है।
विज्ञापन

क्या कहना है स्कूल प्रिंसिपल का
स्कूल प्रिंसिपल वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि सुबह पेरेंट्स रिजल्ट लेने आए थे लेकिन लेकर नहीं गए। समस्या फीस की नहीं हैं। पेरेंटस की कुछ समस्याएं थीं, जो बैठकर सुलझा ली हैं। हमने किसी का कोई रिजल्ट नहीं रोका। सारा रिजल्ट सौंप दिया है। कुछ पेरेंट्स के पैसे कम जमा थे, जिन्हें इस बारे बताया गया था। जिसमें मंथली फीस और एनुएल चार्ज पेडिंग थे। सभी पेरेंट्स ने एक हफ्ते के बीच फीस जमा करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:31जीबीजीपी05: मंडी गोबिंदगढ़ के संत फरीद पब्लिक स्कूल के बाहर रिजल्ट ना मिलने को लेकर रोष व्यक्त करते बच्चों के पेरेंट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed