फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड 44 के दो बूथों पर हुआ 6

कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड 44 के दो बूथों पर हुआ 6

Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड 44 के दो बूथों पर हुआ 6
कड़ी सुरक्षा में वार्ड 44 के दो बूथों पर 68.41 फीसदी मतदान
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के पास रहे सभी पार्टियों के विधायक और नेता, मतगणना आज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम के वार्ड नंबर 44 के दो बूथों के लिए सोमवार को फिर से मतदान कराया गया। बूथ नंबर दो और तीन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया गया। इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजरने वाले किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया। राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल और सीनियर सिटीजन होम के अंदर बने बूथों पर किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी गई। सोमवार को बूूथ नंबर दो पर 72.43 और बूथ नंबर तीन पर 65.69 प्रतिशत मतदान किया गया। दोनों बूथों पर कुल 68.41 प्रतिशत मतदान किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वोट पाने की प्रक्रिया पूरी तरह अमन शांति और लोगों के सहयोग के साथ पूरी की। उन्होंने लोगों और अन्य पक्षों की से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। वोटों की गिनती 27 फरवरी को 9 गिनती केंद्रों पर की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। तीनों पार्टियों के अलावा आजाद प्रत्याशियों ने अपने बूथ वहां लगा लिए। मतदान शुरू होने के बाद कुछ नेताओं की कहासुनी हुई, लेकिन माहौल शांत करवा दिया गया। सभी पार्टियों के नेता भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से विधायक कुलदीप सिंह, विधायक भारत भूषण आशु, विधायक संजय तलवाड़ के साथ प्रमुख नेता वहां मौजूद रहे। इस दौरान अकाली दल की ओर से पूर्व जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग के अलावा अकाली दल के सीनियर नेता मौजूद रहे। लोक इंसाफ पार्टी की ओर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अन्य नेता भी वहीं थे। अकाली दल और लोक इंसाफ पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की ओर से हर वार्ड में धक्केशाही की गई है। उन्हें री-पोलिंग सिर्फ 44 नंबर वार्ड के दो बूथों पर ही नहीं बल्कि 95 वार्डों पर ही करानी चाहिए। इससे सच्चाई पता चल सके कि लोग कांग्रेस को कितना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद की बदमाशी, अब आरोप कांग्रेसियों पर : आशु
विधायक भारत भूषण आशु ने बताया कि अकाली दल ने खुद बदमाशी की। चुनाव के दिन डीएवी स्कूल के बाहर भी गोली अकालियों की ओर से चलाई गई और कांग्रेसियों को पीटा गया। अकाली दल के नेताओं और वर्करों ने खुद बदमाशी की और अब आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत को देखते हुए अकाली पूरी तरह से बौखला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed