फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सुखबीर को सिद्धू का चैलेंज

सुखबीर को सिद्धू का चैलेंज

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर को सिद्धू का चैलेंज
सुखबीर को सिद्धू का चैलेंज
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर करें बहस, हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा: सिद्धू
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
शिअद की तरफ से कांग्रेस सरकार के खिलाफ की जा रही पोल खोल रैलियां पर तीखा वार करते कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सुखबीर सिंह बादल को चैलेंज किया है कि वह विकास के मु्ददों पर आमने सामने बैठकर उनसे बहस करें। बहस में वह हार गए तो राजनीति से किनारा कर लेंगे। सिद्धू शुक्रवार को संगरूर में सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ रुपये के होने वाले कार्य की शुरूआत करने पहुंचे थे।
शहर के फैरूमैन चौक में आयोजित समारोह को संबोधित करते सिद्धू ने कहा कि आज अकाली दल पोल खोल रैलियां करके राज्य के लोगों को क्या बताना चाहते हैं। पिछले दस वर्ष से इन्होंने पंजाब का क्या हाल किया, उसे बच्चा-बच्चा जानता है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में बेशक कांग्रेस सरकार प्रति लोगों को कोई गिला हो सकता है। उन्होंने मंच से सुखबीर बादल को खुला चैलेंज देते कहा कि मैं बादल गांव आकर पंजाब के विकास कार्यों बारे उससे सीधी बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यदि मैं हार गया तो राजनीति से किनारा कर लूंगा और कभी भी कोई चुनाव नहीं लडू़ंगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष में सुखबीर ने ने अपना कारोबार अरबों में पहुंचा दिया है। एक बस से शुरू कंपनी आज साढे़ आठ सौ बसों की मालिक कैसे बन गई और पीआरटीसी पांच सौ करोड़ के घाटे में हो गई। इस मौके पर हलका विधायक विजयइंद्र सिंगला, सीनियर कांग्रेसी नेता सुभाष ग्रोवर, एडवोकेट सतीश कांसल मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला संगरूर के लिए206 करोड़ रुपये मंजूर
संगरूर। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिला संगरूर के सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों व अन्य कार्यों के लिए 206 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अकेले संगरूर शहर के लिए 90 करोड़ से ज्यादा हैं। अगले सप्ताह में यह कार्य शुरू हो जाएंगे। नोटिफिकेशन से लेकर काम के खत्म होने तक, उसमें लगने वाले मैटीरियल बारे जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। कोई भी इस काम के बारे में जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed