{"_id":"596ce5ce4f1c1b71518b470d","slug":"191500308942-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला संगरूर में एक हजार करोड की लागत से नई इंडस्ट्री स्थापित होगी: सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला संगरूर में एक हजार करोड की लागत से नई इंडस्ट्री स्थापित होगी: सिंगला
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार करोड़ से लगेगी नई इंडस्ट्री: विधायक
सुनाम (संगरूर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक विजय इंदर सिंगला ने कहा सरकार जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपये की नई इंडस्ट्री स्थापित कराएगी। जिले को इंडस्ट्री हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। विधायक संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री चैंबर की ओर से उद्योगपतियों को वर्तमान दौर में मिल रही चुनौतियों संबंधी जानकारी देने के लिए रविवार की रात कसौली में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में तीन राज्यों के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज डॉ. राज सिंह ने विशेष मेहमान तौर पर शिरकत की।
विधायक सिंगला ने कहा कि जिले में इंडस्ट्री लगाने के इच्छुक उद्योगपतियों को एनओसी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इस संबंधी फाइल मेरे संगरूर कार्यालय में भेजी जाए और मेरी टीम इस संबंधी तमाम औपचारिकताएं पूरी कराएगी। उन्होंने कहा कि पावरकाम, प्रदूषण विभाग, इंडस्ट्री विभाग,सेंटर ग्राउंड वाटर बोर्ड के उच्चाधिकारियों को संगरूर के चैंबर भवन में बुलाकर उद्योगपतियों की सभी दिक्कतें दूर कराई जाएंगी।
रजिस्ट्रार डॉ. राज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई लिमिटेड व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाना आसान कर दिया है। अब एक व्यक्ति भी कंपनी बना सकता है। चैंबर का चीफ पैट्रन डॉ. एआर शर्मा ने कहा कि उक्त समारोह से उद्योगपति जागरूक हुए हैं और उनकी समस्याएं भी सरकार तक पहुंची हैं। आज के दौर में उद्योगपतियों को राहत देने की जरूरत है।
विज्ञापन
चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल ने कहा कि जिले को इंडस्ट्री हब बनाने के संगरूर ही नहीं बल्कि मालवा इलाके की आर्थिकता को गति मिलेगी और नौजवानों को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे। इस मौके पर रोटरी के जिला गवर्नर बीएस पन्नू, सुमीरजैन, जिला महासचिव अमित जिंदल, जिला कोषाध्यक्ष एमपी सिंह, संदीप बांसल, मेघ राज गर्ग,सतवंत सिंह, सुनील शैली, जगदीश सिंगला, स्वर्णजीत सिंह, प्रभात जिंदल, सीए एसके गोयल,एडवोकेट विभौर बांसल, प्रो विजय मोहन, शाम लाल गर्ग, अंकुर गर्ग, नवनीत शीतल, भारत भूषण, भूषण कांसल, राकेश गर्ग, नितिन गर्ग, प्रेम गुप्ता, संतोष सिंगला, गोरा लाल हाजिर थे।