{"_id":"5cb75a0fbdec2214084cf932","slug":"181555520015-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के आदेशों की खुलेआम उल्लंघना, रेस्तरां और ढाबों पर मिला चिकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के आदेशों की खुलेआम उल्लंघना, रेस्तरां और ढाबों पर मिला चिकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर जयंती पर खुलेआम बिका मीट
प्रशासन ने गोश्त की बिक्री पर लगाई थी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर जिला और पुलिस प्रशासन ने मीट की बिक्री पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगाया था। महानगर का कोई भी ढाबा या फिर रेस्तरां खुलेआम या फिर ऑनलाइन मीट की बिक्री नहीं कर सकता था। इसके बाद महानगर के ढाबे और रेस्तरां मालिकों ने प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह से उल्लंघन किया। सभी रेस्तरां खुलेआम मीट और चिकन बिक्री करते रहे। साथ ही मोबाइल फूड एप पर भी घरों तक चिकन सप्लाई होता रहा। प्रशासन और पुलिस की तरफ से दिए गए आदेशों की उल्लंघना से जैन धर्म के लोगों में पूरी तरह से रोष पाया जा रहा है। जैन समाज के नेताओं ने इसकी लिखित शिकायत एडीसी और डीसीपी को भेजी है।
समाजसेवी संजीव चौधरी और जसपाल सिंह बंटी ने अलग-अलग मोबाइल एप पर चिकन और मीट मंगवा कर ढाबों पर रेस्तरां की पोल खोल दी। संजीव चौधरी ने बताया कि जैन समाज के भगवान महावीर जी की जयंती के कारण प्रशासन ने जीव हत्या पर पाबंदी लगाई थी। उन्होंने बताया कि रेस्तरां और ढाबे वाले इस पाबंदी का कोई असल नहीं हुआ। बुधवार को वह सरेआम अपने ढाबे और रेस्तरां पर चिकन और मीट बेचते रहे। वहीं जैन समाज के डॉ. संदीप जैन ने चिकन के बिल और वीडियो के साथ एडीसी और डीसीपी से शिकायत की है। डॉ. संदीप जैन ने कहा कि यह काफी गलत बात है कि अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर जयंती पर भी लोग जीव हत्या से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से मांग करते है कि जिन रेस्तरां और ढाबे ने नियमों का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।