{"_id":"5c62f9e4bdec22736f4a830c","slug":"181549990372-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल की तरफ से निकाला गया कैंड मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल की तरफ से निकाला गया कैंड मार्च
विज्ञापन
अकाली दल ने निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव इस्सेवाल के पास हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अकाली दल, यूथ अकाली दल और स्त्री अकाली दल ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पीड़ित युवती और आरोपियों की मारपीट का शिकार हुए पीड़ित युवक के लिए इंसाफ की मांग की गई। मार्च मंगलवार की शाम को भारत नगर चौक से कचहरी चौक तक निकाला गया।
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। रात के समय आम लोगों के लिए पुलिस किसी भी तरह उपलब्ध नहीं होती। इस मामले में भी पुलिस मौके पर समय पर नहीं गई। पुलिस समय पर पहुंच जाती तो इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती।